नोएडा। होली का खुमार हो और देहाती गाने न बजे, ऐसा नही हो सकता। लेकिन इस बार होली पर ऐसा ही कुछ हो रहा है। घाटे में चल रही मॉलीवुड इंडस्ट्री में इस बार कोई भी नया गाना लांच नहीं किया गया है।
होली पर वेस्ट यूपी में हर साल कई एलबम लांच की जाती थीं लेकिन इस साल वेस्ट यूपी की मॉलीवुड इंडस्ट्री में कोई होली एलबम लांच नहीं की है। इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री खत्म होने की कगार पर है। कोई भी नई एलबम या फिल्म लांच करने पर पायरेसी करने वाले उसे कॉपी करके सस्ते रेट पर मार्केट में बेचने लगते हैं। ऐसे में एलबम की प्रोडक्श्न कॉस्ट तक नहीं निकल पाती है। इस कारण कला के दीवानों ने इस तरह की एलबम लांच करना ही बंद कर दिया है। मॉलीवुड से जुड़े संदीप गुप्ता का कहना है कि इंडस्ट्री को बचाने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया गया है और इसी कारण अब कलाकार काम करने से डरने लगे हैं।
इन बॉलीवुड गानों संग मनाएं होली
बलम पिचकारी- ये जवानी है दीवानी
ये गाना मौज मस्ती से भरपूर हैं। अगर आपने इस गाने को देखा होगा तो उसमें दीपिका रणबीर से फ्लर्ट करती हुई नजर आएंगी। इस गाने में ऐसा जादू हैं कि कोई भी इसे सुनकर थिरकना शुरू हो जाता हैं।
सनी सनी- यारियां
इस गाने के गायक मशहूर पॉपस्टार हनी सिंह का हैं। ये गाना काफी आकर्षक हैं और हनी सिंह के काफी फैन की लिस्ट में सबसे आगे रहता हैं। इसलिए ये गाना होली पर चलाने के लिए फिट बैठता हैं।
होली के दिन ये गाना हर गली मौहल्ले में चलता हुआ सुनाई देता हैं। इस गाने को आवाज अनु मलिक ने दी हैं और ये गाना होली के लिए बिल्कुल फिट बैठता हैं। मशहूर गायक सुनिधि चौहान ने इसमें जान ड़ाली हैं।
होली खेले रघुबीरा- बागबान
ये भी पढ़ें
ये गीत होली के लिए सबका पसंदीदा हैं इस गाने को आवाज मशहूर अमिनेता अमिताभ बच्चन ने दी हैं। इसके साथ ही दिग्गज गायक अल्का याज्ञनिक, अनु मलिक और सुखविंदर ने दी हैं। ये गाना सिर्फ युवा को ही नहीं बल्कि बुजुर्ग लोग भी इसे सुनकर थिरकने लगते हैं।
आज के आधुनिक युग में होली के गानों की संख्या कम होती नजर आ रही हैं। लेकिन पुराने गानों की बदौलत अभी भी ऐसे सदाबहार गाने हैं जो कमी महसूस होने नहीं देते हैं। इस गाने के अभी तक आप लोगों को शब्द रटे हुए होते हैं। इस गाने को कितनी बार भी चला लें लेकिन मन कभी भी नहीं भरता हैं।
सोनी सोनी- मोहब्बतें
शाहरुख के सारे प्रशंसक इस गाने को बिना सुने नहीं रह सकते हैं। फिल्म मोहब्बतें में भी सारे कलाकार इस गाने पर थिरकते हुए नजर आए थे।
अंग से अंग लगाना- डर
ये गाना तो होली के पहले हफ्ते से ही लोगों के घरों में बजना शुरु हो जाता हैं। इस गाने को विनोद राठौड़ और अल्का याज्ञनिक ने बहुत खूबसूरती से गाया हैं। आप अपने किसी चाहने वालों के साथ थिरक सकते हैं।
खेलेंगे हम होली- कटी पतंग
ये गाना सबकी पसंदीदा लिस्ट में शामिल होता हैं। ये गाना बॉलीवुड़ के काका राजेश खन्ना और आशा पारेख ने फरमाया हैं या यूं कहें कि इस गाने को चार चांद लगाया हैं।
होलिया में उड़े रे गुलाल- इला अरुण
इस गाने को बेहतरीन गायिक इला अरुण ने गाया हैं और ये होली के लिए फिट बैठता हैं। इसकी धुन को सुनकर ही लोगों के पैर थिरकने लगते हैं।
बेबी डॉल- रागिनी एमएमएस 2
इस गाने ने बॉलीवुड़ जगत और हर डीजे में धूम मचा दी थी। इस गाने को आवाज कनिका कपूर और जैज और म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया हैं। ये गाना भी होली को मजा बढ़ा सकता हैं।