17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय गाने पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने लहराया अपने मुल्क का झंडा, देखकर भारतीयों ने पाकिस्तान पर किए मजेदार कमेंट

Pakistani Actress On Indian Song: पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो इंडियन सॉन्ग के ऊपर अपने मुल्क के इंडे को लहराते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद कई लोगों ने उनका मजाक बनाया है।
3 min read
Google source verification
Pakistani Actress On Indian Song

पाकिस्तानी एक्ट्रेस (फोटो सोर्स- Instagram/drejazwaris)

Pakistani Actress On Indian Song: पाकिस्तान ने 14 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर देश के आम लोगों के साथ फिल्म और टीवी जगत से जुड़े सितारों ने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर आजादी का जश्न मनाया। हालांकि, पाकिस्तानी अभिनेत्रियों का एक वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर अलग ही बहस शुरू हो गई।

वीडियो में पाकिस्तानी झंडे के साथ नजर आ रहीं अभिनेत्रियों के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का देशभक्ति गीत बजता सुनाई दिया। इसके बाद भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने पाकिस्तान की पहचान और बॉलीवुड के प्रति वहां की दीवानगी को लेकर तरह-तरह के कमेंट किए।

पाकिस्तानी झंडे के साथ बॉलीवुड का गाना

वायरल हो रहे वीडियो में कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्रियां अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न मनाती नजर आ रही हैं। उनके हाथों में पाकिस्तान का झंडा दिखाई दे रहा है और वह आजादी के रंग में रंगी नजर आती हैं। लेकिन वीडियो में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड सॉन्ग भारतीय फिल्म का देशभक्ति गीत बताया जा रहा है।

यही बात सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान करने लगी। लोगों का कहना था कि पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर वहां के कलाकारों को अपने देश से जुड़े गीतों का इस्तेमाल करना चाहिए था। वहीं कुछ यूजर्स ने इसे बॉलीवुड और भारतीय संगीत की पाकिस्तान में लोकप्रियता से जोड़ दिया।

कमेंट्स में ‘भारत का हिस्सा बनना है’ जैसी बातें

वीडियो सामने आने के बाद भारतीय यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि पाकिस्तान के लोग भारतीय गानों से इतने प्रभावित हैं कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी बॉलीवुड के गीतों का सहारा ले रहे हैं।

एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा कि ‘वास्तव में वे भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं।’ वहीं एक अन्य कमेंट में पाकिस्तान की पहचान को लेकर मजाक किया गया। किसी ने लिखा कि पाकिस्तान में भारतीय गानों और संगीत को लेकर इतनी दीवानगी है कि वहां के लोगों को अपने देश के गाने भी याद नहीं आ रहे।

एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में बॉलीवुड गानों को लेकर जबरदस्त आकर्षण है। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि पाकिस्तानी लोग कथित तौर पर भारत के प्रति ‘ऑब्सेस्ड’ हैं। इन टिप्पणियों में कई लोगों ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस और भारत के स्वतंत्रता दिवस के बीच भी तुलना की।

सोशल मीडिया पर ‘आइडेंटिटी क्राइसिस’ की बहस

वीडियो को लेकर कुछ भारतीय यूजर्स ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय पहचान पर भी सवाल उठाए। कई टिप्पणियों में इसे पाकिस्तान की कथित ‘आइडेंटिटी क्राइसिस’ से जोड़कर देखा गया। हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की राय और व्यंग्यात्मक टिप्पणियां हैं, इन्हें पाकिस्तान के लोगों या वहां के कलाकारों की आधिकारिक सोच नहीं माना जा सकता।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग