
एक ज़माना ऐसा भी हुआ करता था जब औरते सास और बहू वाले सीरियल देखने के लिए एक घंटा TV के सामने से कभी हटती भी नहीं थी। सास बहु के सीरियल की असली जननी एकता कपूर को माना जाता हैं। एकता कपूर ने टेलिविज़न के ज़रिए कई आदर्श बहू को दर्शकों से रूबरू करवाया हैं। और उन्हीं में शामिल है ये ‘कहानी घर घर की’ पार्वती। यह शो क़रीबन आठ साल तक चला था इस शो की पॉपुलैरिटी काफ़ी ज़्यादा थी। यही कारण है कि पार्वती का किरदार निभाने वाली साक्षी तंवर लोगों के दिलों में बस गई।
‘कहानी घर घर की’ में साक्षी तंवर ने अपना रोल इतनी भी बेख़ूबी से निभाया कि हर घर के बुजुर्गों का यही सपना होता था कि उनको बहू साक्षी तंवर की तरह मिले। लेकिन साक्षी रील लाइफ़ में जितनी संस्कारी है वह रियल लाइफ़ में उतनी ही मॉर्डन हैं। यही कारण है कि साक्षी तनवर ने भी बिना शादी किए मां बनने का फ़ैसला ले लिया था। 2018 में उन्होंने नौ महीना कि एक बेबी गर्ल को गोद लिया था। उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी मां लक्ष्मी के नाम पर ‘ दित्या ‘ रखा हैं।
आपको बता दें कि पार्वती के रोल में एक संस्कारी बहू के रूप में साक्षी तंवर ने लोगों के दिल पर राज किया हैं। उनकी रियल लाइफ़ के बारे में बात करें तो वो अपनी लाइफ़ को बिंदास तरीक़े से जीना चाहती है यही कारण है कि 49 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की। साथ ही तरह दिखने में भी काफ़ी ख़ूबसूरत है और उन्हें पैसे की भी कोई कमी नहीं है इसके बावजूद भी वह शादी नहीं करना चाहती ।
हालांकि जब साथी से एक इंटरव्यू के दौरान यह सवाल पूछा गया था कि “ उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की तो साक्षी ने इसका जवाब देते हुए यह कहा कि मुझे कोई शादी करने के लायक आज तक मिला ही नहीं। जिसे देखकर मुझे ऐसा लगे कि हम इसे शादी कर सकती हूं। साक्षी ने आगे यह भी कहा कि अगर आगे चल के मुझे ऐसा हमसफ़र मिलता है तो मैं सोचूंगी।
आपको बता दें कि साक्षी तलवंडी सिर्फ़ TV की दुनिया में ही काम नहीं किया है बल्कि उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया हैं। बॉलीवुड में कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ नज़र आ चुकी है साक्षी तंवर। इसके साथ ही साक्षी तंवर ने कई OTT प्लैटफ़ॉर्म पर भी अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों को दिवाना बनाया है।
Updated on:
2 Feb 2022, 6:31 PM IST
Published on:
2 Feb 2022, 6:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.