बता दें कि पटियाला कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) के कथित बॉयफ्रेंड सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrasekhar) से जुड़े इस 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपना फैसला सुनाते हुए जैकलीन को राहत प्रदान की है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट में जैकलीन को एक आरोपी के रूप में नामित किया था। चार्जशीट में बताया गया था कि एक्ट्रेस ठगी के पैसे की लाभार्थी थीं। जिसके बाद जैकलीन ने इस मामले में जमानत याचिका दायर की थी। हालांकि ED ने उनकी याचिका पर आपत्ति भी जताई थी।