यहां पंजीकरण ऑन स्पॉट जारी है। राजस्थान पत्रिका और पान बहार की ओर से शुरू होने वाले इस महोत्सव में हर आयु के प्रतिभागी आवेदन कर रहे हैं।
प्रशिक्षण में गुजरात से गरबा और डांडिया में प्रशिक्षित डांसर, कोरियोग्राफर सेवाएं दे रहे हैं।
पावर्ड बाय बंसल क्लासेज प्रा. लि भी इसके सहयोगी हैं। प्रशिक्षण के दौरान ग्रुप बुकिंग के लिए भी विशेष सुविधाएं दी गई हैं।
एजुकेशन इंस्टीट्यूट, क्लब व अन्य सामाजिक संस्थाएं विशेष पैकेज पर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। सुबह से शाम तक कई बैचेज में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
महिलाओं के लिए विशेष बैच रखे गए हैं। अधिक जानकारी के लिए 9784742314 व 9660048860 पर संपर्क किया जा सकता है।
डांडिया प्रशिक्षण में पंजीकृत प्रतिभागियों को दो दिवसीय डांडिया महोत्सव के कपल पास नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे।
प्रशिक्षण में महिलाओं एवं युवतियाें ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
डांडियां प्रशिक्षण का लुत्फ उठाती युवतियां व महिलाएं।
महिलाओं ने भी जमकर आनन्द लिया।