26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हॉलीवुड की ये तीन फिल्में थीं अटल बिहारी की फेवरेट, सबसे ज्यादा पसंद थी ‘बॉर्न फ्री’

हेमा ने कहा था, 'अटल जी को फिल्म 'सीता और गीता' बेहद पसंद आई थी और उन्होंने इस फिल्म को तकरीबन 25 बार देखा था।'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 17 Aug 2018, 1:42 PM IST

pm atal bihari vajpayee

pm atal bihari vajpayee

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने 16 अगस्त की शाम 5.05 पर अंतिम सांस ली। उनका निधन दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं पिछले कुछ समय से उनकी हालत ज्यादा नाजुक बनी हुई थी। जिसकी वजह से वह पिछले 11 दिनों से AIIMS में भर्ती थे। बता दें कि वह राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ कई और चीजों में भी सक्रीय थे जैसे उन्हें साहित्य पढ़ना, कविताएं लिखना, और फिल्में देखने का भी बेहद शौक था। बाता दें कि अटल बिहारी को जब भी समय मिलता था वह फिल्में भी देखा करते थे। बॉलीवुड से ज्यादा उन्हें हॉलीवुड फिल्में देखने का ज्यादा शौक था। तो आइए जानते हैं कि उनकी पसंदीदा हॉलीवुड फिल्मों के बारे में...

हॉलीवुड की ये फिल्में थीं पसंद:
ये बात किसी से छुपी नहीं है कि अटल न सिर्फ एक बेहतर राजनेता थे बल्कि उनका बॉलीवुड स्टार्स के साथ भी अच्छा कनेक्शन रहा है। वह बॉलीवुड फिल्मों के साथ हॉलीवुड फिल्में देखना पसंद करते थे। बता दें कि हॉलीवुड में उनकी फेवरेट फिल्म 'द ब्रिज ऑन द रिवर क्वाई', 'बॉर्न फ्री' और 'गांधी' थी। लेकिन सबसे ज्यादा पसंद थी 'बॉर्न फ्री'। वहीं हिंदी फिल्मों की बात करें तो उन्हें पुरानी फिल्में 'तीसरी कसम', 'बंदिनी' और 'देवदास' पसंद थी।

इन गानों के थे मुरीद:
फिल्मों के अलावा वह गानों देखना और सुनना भी पसंद करते थे। उन्हें फिल्म 'बंदिनी' का गाना 'ओ रे माझी...' बेहद पसंद था। वहीं उनके पसंदीदा गायकों में लता और रफी शामिल थे। उन्होंने बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म है जिसे तकरीबन 25 बार देखा था। ये फिल्म है 'सीता और गीता'। ये बात खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सासंद हेमा मालिनी ने एक कार्यक्रम में बताई थी। हेमा ने कहा था, 'अटल जी को फिल्म 'सीता और गीता' बेहद पसंद आई थी और उन्होंने इस फिल्म को तकरीबन 25 बार देखा था।'