
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उनके लिये जिम जाना जरूरी नहीं है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' में काम कर रही है।
उनका कहना है कि वह 'बेवॉच' के अपने सह अभिनेताओं के साथ जिम नहीं जातीं क्योंकि उनके लिए यह जरुरी नहीं है। प्रियंका ने कहा, 'वास्तव में मैं कसरत करने की बडी प्रशंसक नहीं हूं।
अनुवांशिक रुप से भारतीय जीन की भाग्यशाली हूं जहां मुझे प्रशिक्षण की जरुरत नहीं है। हालांकि, केली रोरहबाच हर सुबह मुझे अपने साथ ले जाने का प्रयास करती हैं। 'उन्होंने कहा कि वह वह डाइटिंग नहीं करती हैं।
Published on:
30 Apr 2016 04:01 pm
