बेटी की फोटो शेयर कर प्रियंका ने लिखा, 'इस मदर्स डे पर हम पिछले कुछ महीनों में रोलरकोस्टर जैसे उतार-चढ़ाव से गुजरने के बारे में सोच रहे थे। हम जानते हैं कि ये सिर्फ हमने ही नहीं हमारे जैसे कई और लोगों ने भी ऐसा ही एक्सपीरिएंस किया होगा। NICU में 100 से ज्यादा दिन गुजारने के बाद, आखिरकार हमारी नन्ही परी घर आ गई है।
प्रियंका ने आगे लिखा, हर परिवार का सफर अलग होता है और उसमें विश्वास की आवश्यकता होती है। हमारे लिए बीते कुछ महीने कठिन रहे, लेकिन पीछे मुड़कर देखने पर यह क्लियर होता है कि हर पल कितना कीमती और परफेक्ट है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी परी घर आ गई है। हम लॉस एंजिल्स के रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने नि:स्वार्थ भाव से हर कदम पर साथ दिया। हमारी जीवन का नेक्स्ट चैप्टर अब शुरू होने जा रहा है। मम्मी और डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं। ॐ नमः शिवाय।