30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झारखंड प्रोटेस्ट पर क्यों नहीं बोले थे? ट्रोल्स के सवाल पर अब पूरव झा ने दिखाया अपना पोस्ट, बोले- ‘मैंने पहले ही स्टोरी डाली थी’

Purav Jha Trolling: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर चुप रहने के सवालों के बीच पूरव झा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि वह पहले ही इस मुद्दे पर इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर चुके थे।
2 min read
Google source verification
Purav Jha

ट्रोल्स के सवाल पर अब पूरव झा ने दिखाई सच्चाई (सोर्स: X-@trigguuuu)

Purav Jha Jharkhand Protest: झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना कर रहे कंटेंट क्रिएटर पूरव झा ने अब अपनी सफाई दी है। पूरव ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे को लेकर पहले ही इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की थी, इसके बावजूद उनसे लगातार पूछा जा रहा था कि उन्होंने झारखंड प्रोटेस्ट पर अपनी बात क्यों नहीं रखी।

पूरव ने इस दौरान अपनी पुरानी स्टोरी का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले ही झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट के बारे में पोस्ट कर चुके थे। उनका कहना था कि इसके बावजूद उन्हें गालियां और ट्रोलिंग वाले मैसेज मिलते रहे।

'मैंने स्टोरी में पहले ही झारखंड के बारे में बोला था'

पूरव झा ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग उनसे पूछ रहे थे कि उन्होंने झारखंड प्रोटेस्ट पर क्यों नहीं बोला, जबकि वह पहले ही इस मुद्दे पर स्टोरी शेयर कर चुके थे।

उन्होंने कहा, "मैंने स्टोरी डाली भी थी। ठीक है? मैंने स्टोरी डाली, लेकिन मेरे को स्टोरी पर भी गाली पड़ रही है।" पूरव के मुताबिक, उनकी स्टोरी के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया और यह तक कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर बोलने में तीन दिन लग गए। उन्होंने इस तरह के कमेंट्स पर नाराजगी जताई।

'तुमने क्या स्टैंड लिया?'

पूरव ने उन लोगों पर भी सवाल उठाया, जो उनसे किसी मुद्दे पर स्टैंड लेने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति खुद झारखंड प्रोटेस्ट या किसी दूसरे मुद्दे पर अपनी आवाज उठा रहा है, तब वह दूसरों से भी सवाल करे तो बात समझ में आती है।

उन्होंने कहा कि उन्हें ट्रोल करने वाले लोग उनसे पूछ रहे हैं कि उन्होंने झारखंड के लिए क्या किया, लेकिन ऐसे सवाल करने वालों को पहले खुद देखना चाहिए कि उन्होंने इस मुद्दे पर क्या पोस्ट किया या अपना स्टैंड लिया।

फॉलोअर्स कम होने का भी किया जिक्र

पूरव ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस बात का जश्न मना रहे हैं कि उनके फॉलोअर्स कम हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों का मकसद मुद्दे पर चर्चा करना नहीं, बल्कि उन्हें निशाना बनाना है।

उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ गाली-गलौज और ट्रोलिंग को लेकर लोग यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्होंने उन्हें "दिखा दिया कि हम कौन हैं"। पूरव ने ये भी कहा कि बिहार से होने के कारण उनसे सवाल किया जा रहा था कि उन्होंने अपने स्टेट के मुद्दे पर क्यों नहीं बोला। इसी पर उन्होंने दोहराया कि वह पहले ही झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर अपनी स्टोरी पोस्ट कर चुके थे।

सोशल मीडिया पर एक्टिविज्म को लेकर बहस

पूरव झा का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोशल मीडिया पर किसी मुद्दे पर सेलिब्रिटीज और क्रिएटर्स के बोलने या चुप रहने को लेकर अक्सर सवाल उठते हैं। कई बार यूजर्स यह जानना चाहते हैं कि किसी खास घटना या प्रोटेस्ट पर उनका पसंदीदा क्रिएटर क्या स्टैंड ले रहा है।

वहीं, पूरव के मामले में उनका कहना है कि उन्होंने झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर पहले ही पोस्ट कर दिया था, इसके बावजूद उन्हें ट्रोलिंग और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग