29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नमाज की चटाई बांट रही थीं राखी सावंत, अचानक बेकाबू हुई भीड़, डरकर खुद को संभालती दिखीं एक्ट्रेस, VIDEO पर फैंस ने किया रिएक्ट

Rakhi Sawant viral video: मक्का से राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नमाज की चटाई बांटते समय उनके आसपास भारी भीड़ जमा हो जाती है। वीडियो में एक्ट्रेस परेशान और घबराई हुई नजर आ रही हैं।
2 min read
Google source verification
rakhi sawant

नमाज की चटाई बांट रही थीं राखी सावंत ( सोर्स: instagram-celebscamera and rakhisawant2511)

Rakhi Sawant Hijab: एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी मक्का यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो श्रद्धालुओं के बीच नमाज की चटाइयां बांटती नजर आ रही हैं। इस दौरान अचानक उनके आसपास लोगों की भारी भीड़ जमा हो जाती है। स्थिति देखकर राखी परेशान और घबराई हुई नजर आती हैं।

बताया जा रहा है कि राखी सऊदी अरब के मक्का पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित नेपाल में फंसे बच्चों, बुजुर्गों और जानवरों समेत सभी लोगों की सुरक्षा के लिए दुआ मांगी।

नमाज की चटाई लेने के लिए उमड़ी भीड़

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में राखी सावंत श्रद्धालुओं के बीच नमाज की चटाइयां बांटती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके आसपास इकट्ठा हो जाते हैं और चटाई लेने के लिए उनकी तरफ बढ़ने लगते हैं। अचानक बढ़ी भीड़ के बीच राखी काफी परेशान नजर आती हैं। वीडियो में वो स्थिति को संभालने और खुद को शांत रखने की कोशिश करती दिख रही हैं। इस दौरान वह 'अल्लाह हू अकबर' कहती भी सुनाई देती हैं।

भीड़ के बाद बढ़ी अफरा-तफरी और यूजर्स ने किया कमेंट्स

बताया जा रहा है कि चटाइयां बांटने के बाद भी स्थिति पूरी तरह शांत नहीं हुई। कुछ लोग राखी के पीछे एक दुकान तक पहुंच गए, और बची हुई चटाइयां लेने की कोशिश करते नजर आए। इसी अफरा-तफरी के बीच कुछ लोगों द्वारा राखी का हिजाब खींचे जाने का दावा भी किया जा रहा है। वीडियो में वो इस पूरी स्थिति के दौरान असहज और डरी हुई दिखाई देती हैं।

एक यूजर ने कमेंट किया,"अल्हम्दुलिल्लाह, बस बहन वापस आकर गुमराह मत हो जाना। अल्लाह सुब्हानतआला आपको पाक रिज्क दे और आपके बड़े से बड़े गुनाह माफ करे। वह रहमान है।” तो दूसरे यूजर ने लिखा, “बेशक, अल्लाह जिसे चाहता है, वही उसके घर जाता है और सब उसके करम की बात है। करोड़पति लोग हैं, लेकिन उन्हें 'हरम' जाना नसीब नहीं होता। मैंने खुद अपनी आंखों से देखा है। हो सकता है अल्लाह को उसका कोई काम पसंद आया हो और अल्लाह बार-बार उसे बुला रहा हो। बेशक, अल्लाह रहमान और रहीम है।” वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया, “शैतान की खाला।”

'इंडियाज गॉट लेटेंट' में फिर नजर आएंगी राखी

राखी सावंत जल्द ही समय रैना के कॉमेडी शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह शो के पहले सीजन के एपिसोड 12 में गेस्ट पैनलिस्ट के रूप में दिखाई दी थीं। उस एपिसोड में राखी के साथ कॉमेडियन महीप सिंह, आशीष सोलंकी, यशराज और बलराज सिंह घई पैनल का हिस्सा थे। शो में राखी के बेबाक अंदाज और अचानक दिए गए रिएक्शन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग