1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी में राखी सावंत ने अमेरिका में किया था ऐसा काम, दिखा रही थीं देशभक्ति मगर नहीं रख पाई देश का मान

राखी सावंत कभी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं तो कभी सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट की वजह से उन्हें ट्रोल कर दिया जाता है। एक बार वो अमेरिका में अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हो गईं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 15 Feb 2022, 7:05 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी में राखी सावंत ने अमेरिका में किया था ऐसा काम, दिखा रही थीं देशभक्ति मगर नहीं रख पाई देश का मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीवानगी में राखी सावंत ने अमेरिका में किया था ऐसा काम, दिखा रही थीं देशभक्ति मगर नहीं रख पाई देश का मान

राखी सावंत हमेशा किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती है, वो चाहे कही भी रहे खुद को कैमरे से दूर नहीं कर सकतीं हैं। वो किसी न किसी वजह से लोगों की नजरों में बनी रहती हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने अमेरिका में कुछ ऐसा काम किया था जिससे वो सुर्खियों में बनी थी, जिसके लिए वो ट्रोल भी हुई और उन पर एफआईआर भी हो गई थी।

दरअसल राखी सावंत को स्वतंत्रता दिवस के एक आयोजन में अमेरिका आमंत्रित किया गया था। अमेरिका में रहने वाले भारतीयों की ओर से यह आयोजन किया गया था। राखी ने खुद इस आयोजन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं। हालांकि राखी ने इन तस्वीरों वाली पोस्ट को डिलीट कर दी है, मगर आज भी उनकी वो तस्वीरें इंटरनेट पर देखी जा सकती हैं।


राखी स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले भारतीयों के लिए अमेरिका में हुए इवेंट में इसे पहन कर गई थीं। इस ब्लैक ड्रेस में हर तरफ पीएम मोदी की फोटो लगी हुई थी। राखी के मोदी ड्रेस के यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर चर्चा करने लगे कि राखी को ऐसा करना चाहिए था या नहीं।


काले रंग की इस ड्रेस में मोदी जी की छोटी-बड़ी तस्वीरें आगे-पीछे लगी दिखाई दे रही हैं। इस ड्रेस से भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि राखी इन कपड़ों को पहनकर 70वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने गईं थीं। अमेरिका में फेडरेशन ऑफ इंडियन अमेरिकन्स ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें राखी सावंत मुख्य अतिथि थीं।


लोगों ने राखी की इस ड्रेस को "मेक इन इंडिया ड्रेस" का नाम दे दिया, तो इयों ने ये भी सवाल किया है कि इसे देख कर खुद प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया कैसी होगी। बहरहाल राखी इसे एक नया पब्लिसिटी स्टंट ना कह कर अपनी देशभक्ति का सबूत बताया था।


राखी अब तक जो भी करतीं और कहती थीं वो भारत तक सीमित था। घर की बात घर में थी, लेकिन अमेरिका में जाकर उन्होंने न तो संवतंत्रता दिवस का मान रखा और न ही भारत के प्रधानमंत्री का, अपनी फजीहत करवाई सो अलग।


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीरों वाली ड्रेस पहनकर बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत मुश्किल में पड़ गई थीं। उनके खिलाफ कांकरोली पुलिस स्टेशन में "कथित तौर पर अश्लीलता में लिप्त होने और पीएम को बदनाम करने" के लिए एक एफआईआर दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें: 'गहराइयां' के बाद 'गंगूबाई काठियावाड़ी' पर भड़की कंगना रनौत, नेहरू से जोड़कर लिखी आपत्तिजनक बात


आपको बता दें, चुनाव चिन्ह हरी मिर्ची लेकर उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव भी लड़ा था। लेकिन मिर्ची में इतना दम नहीं था जितना मोदी की तस्वीरों में होता है। तो राखी ने अपनी हॉट ड्रेस पर मोदी की तस्वीरें ही चिपका लीं। अपने कपड़ों पर मोदी की तस्वीरें लगाकर राखी सावंत सुर्खियां बटोरने में तो कामयाब हो गईं, लेकिन विदेश में अपने देश का मान नहीं रख पाईं।

यह भी पढ़ें: देवदास बन कर आए चंदन को कपिल शर्मा ने कहा जॉन्डिस वाला शाहरुख खान, आने वाले एपिसोड में दिखेंगे माधुरी दीक्षित और 'फेम गेम' सीरीज के कलाकार

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन