
नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर (सोर्स: X-@Cineprobe)
Ramayana Trailer: नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर 30 जुलाई को ब्रह्म मुहूर्त (सुबह करीब 4:15 बजे) रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। ट्रेलर में रणबीर कपूर के भगवान राम, साई पल्लवी की सीता, यश के रावण और हंस जिम्मर व ए.आर. रहमान के बैकग्राउंड स्कोर की जमकर तारीफ हो रही है। हालांकि, इसी बीच लारा दत्ता का कैकेयी अवतार भी चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
ट्रेलर में लारा दत्ता उस अहम दृश्य में दिखाई देती हैं, जहां कैकेयी भगवान राम को 14 साल के वनवास पर भेजने का वर मांगती हैं, लेकिन उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। इस पर कई यूजर्स का कहना है कि उनकी साड़ी, हेयरस्टाइल और ओवरऑल स्टाइलिंग त्रेता युग के बजाय आधुनिक दौर जैसी लग रही है, जबकि कई दर्शकों ने उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय की तारीफ भी की।
ट्रेलर सामने आने के बाद X पर लारा दत्ता का लुक चर्चा का विषय बन गया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है जैसे कैकेयी अपने मौजूदा वॉर्डरोब में ही फिल्म के सेट पर पहुंच गई हों। एक अन्य यूजर ने लिखा, "मॉडर्न साड़ी, सैलून जैसी हेयरस्टाइल ये त्रेता युग है या 2026?" तो वहीं एक अन्य ने टिप्पणी की कि महिलाओं की स्टाइलिंग जरूरत से ज्यादा आधुनिक दिखाई गई है। कुछ यूजर्स ने मजाक में लिखा कि एक पल के लिए उन्हें लगा कि वे किसी टीवी सीरियल का दृश्य देख रहे हैं। इसके साथ ही, किरदार शूर्पणखा जो रकूल प्रीत बनी है उन्हे भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लारा दत्ता की कास्टिंग पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि रणबीर कपूर की सौतेली मां कैकेयी के किरदार में लारा दत्ता उम्र के लिहाज से काफी युवा नजर आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस एज गैप को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।
बता दें, जहां एक ओर आलोचना देखने को मिली, तो वहीं बड़ी संख्या में दर्शकों ने लारा दत्ता के अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की सराहना भी की। एक यूजर ने लिखा कि ट्रेलर में उनका व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली लगा और उन्होंने कैकेयी के किरदार में अलग छाप छोड़ी है।
इससे पहले फिल्म का पहला टीजर अप्रैल में रिलीज हुआ था, जिसे विजुअल इफेक्ट्स को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके बाद फिल्म का ट्रेलर 18 जुलाई को नई दिल्ली में आयोजित 'प्रथम संकल्प' इवेंट में दिखाया गया। बाद में इसे सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में भी प्रदर्शित किया गया, जहां ये पुष्टि हुई कि सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल फिल्म को दुनियाभर में रिलीज करेगा।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट वन' में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, सौरभ सचदेवा, रकुल प्रीत सिंह और लारा दत्ता लीड रोल में हैं। फिल्म 8 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग 2027 में आएगा।
Updated on:
30 Jul 2026 01:09 pm
Published on:
30 Jul 2026 01:09 pm
