
रणवीर सिंह और सोनम कपूर रिश्ते में भाई-बहन हैं।
Ranveer Singh Birthday: कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके और अपने अलबेले फैशन सेंस के लिए पहचान रखने वाले रणवीर सिंह का आज जन्मदिन है। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह एक्टिंग में आने से पहले एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम कर चुके हैं। वो असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं। उनके एक्टिंग में आने से पहले के संघर्ष को देखते हुए कई लोग मानते हैं कि वो फिल्मी दुनिया के आउटसाइडर हैं। यानी उनसे पहले उनके परिवार से कोई फिल्मों में नहीं था, हालांकि ऐसा नहीं है।
दादी थी अपने जमाने का जाना पहचाना नाम
रणवीर सिंह की दादी चांद बर्क 50 के दशक में हिन्दी फिल्मों का जाना पहचाना नाम थीं। उन्होंने बूट् पॉलिश समेत कई फिल्मों में काम किया। चांद बर्क के बेटे जगजीत सिंह भवनानी के बेटे हैं रणवीर सिंह। रणवीर सिंह के दादा सुंदर सिंह भवनानी की सगी बहन यानी रणवीर से पिता की बुआ सोनम कपूर की नानी थीं। इस नाते अनिल कपूर के वो रिश्तेदार हैं। रणवीर और सोनम का रिश्ता भी भाई-बहन का है।
2010 में आई थी पहली फिल्म
रणवीर सिंह ने यशराज फिल्म 'बैंड बाजा बरात' ये करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला था। बैंड बाजा बारात साल 2010 में रिलीज हुई। इसके बाद साल 2014 में आई गोलियों की रासलीला रामलीला से रणवीर सिंह को खूब नाम मिला।
Updated on:
06 Jul 2023 02:24 pm
Published on:
06 Jul 2023 02:06 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
