13 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रणबाली’ के प्रमोशन के बीच वायरल हुआ रश्मिका मंदाना का वीडियो, फैंस ने की जमकर तारीफ बोले- ‘बहुत प्यारी मां बनेंगी’

Rashmika Mandanna Viral Video: रश्मिका मंदाना का बच्चे के साथ प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है। बच्चे की मूंछें देखकर फैंस को विजय देवरकोंडा के रणबाली लुक की याद आई।
2 min read
Google source verification
Rashmika Mandanna

बच्चे की मूंछें देखकर खिल उठीं रश्मिका मंदाना (सोर्स: instagram-akagossipgully)

Rashmika Mandanna Fan Reaction: रश्मिका मंदाना का एक प्यारा सा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक्ट्रेस एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर उसके साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। बच्चे की मूंछें देखकर रश्मिका के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। बच्चे की मूंछों ने फैंस को विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ में उनके लुक की याद दिला दी। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स रश्मिका की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वह आगे चलकर बहुत प्यारी मां बनेंगी।

बच्चे की मूंछें देख रश्मिका ने दिया ऐसा रिएक्शन

दरअसल, रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘रणबाली’ के प्रमोशन में जुटी हैं। इसी सिलसिले में हैदराबाद में फैंस से मुलाकात के दौरान उनका एक खास पल कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में रश्मिका एथनिक सूट पहने एक छोटे बच्चे को प्यार से गोद में लिए नजर आती हैं।

बच्चे की छोटी-सी मूंछें देखकर एक्ट्रेस काफी खुश हो जाती हैं। वह बच्चे को ‘सो क्यूट’ कहती हैं और उसके साथ पोज देती हैं। बच्चे की मूंछों ने फैंस को फिल्म ‘रणबाली’ में विजय देवरकोंडा के लुक की याद दिला दी। यही वजह है कि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

फैंस बोले- बहुत प्यारी मां बनेंगी रश्मिका

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार और प्यार भरे रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। फैंस रश्मिका के सहज व्यवहार और बच्चों के प्रति उनके प्यार की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि रश्मिका मंदाना बेहद खूबसूरत हैं और इतनी बड़ी सुपरस्टार होने के बावजूद जमीन से जुड़ी हुई हैं। वहीं, दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘वह बहुत प्यारी मां बनेंगी।’ एक फैन ने रश्मिका और बच्चे के इस पल को ‘हमारी जयाम्मा के साथ छोटा रणबाली’ बताया, जबकि कई दूसरे यूजर्स ने वीडियो पर ‘सो क्यूट’ लिखकर अपना प्यार जताया।

तिरुमाला मंदिर पहुंचे थे रश्मिका और विजय

रश्मिका का यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब वह और विजय देवरकोंडा हाल ही में तिरुमाला मंदिर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह मंदिर दर्शन के दौरान इस कपल को देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जुट गई।

इस दौरान विजय देवरकोंडा अपनी पत्नी का खास ख्याल रखते नजर आए। भीड़ के बीच से निकलते समय उन्होंने रश्मिका को अपने करीब रखा और उन्हें संभालते हुए आगे बढ़े। कपल का यह अंदाज भी चर्चा में रहा।

कब रिलीज होगी विजय देवरकोंडा की ‘रणबाली’?

रश्मिका मंदाना इन दिनों विजय देवरकोंडा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म ‘रणबाली’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।

यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे तेलुगु, तमिल, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ सहित कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज से पहले रश्मिका का यह वायरल वीडियो भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।