29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

’90 किलो का था, अब का 72 हूं’, रवि किशन अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन पर बोले- खान-पान बदलते ही दिखा कमाल

रवि किशन ने बताया कि उन्होंने बिना किसी वेट-लॉस दवा के खान-पान में बदलाव, इंटरमिटेंट फास्टिंग और एक्सरसाइज की मदद से 18 किलो वजन कम किया। जानिए उनकी फिटनेस और डाइट का पूरा सीक्रेट।
2 min read
Google source verification
एक्टर और सांसद रवि किशन

एक्टर और सांसद रवि किशन (सोर्स-IMDb)

Ravi Kishan: एक्टर और सांसद रवि किशन ने अपनी फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। 57 वर्षीय एक्ट्रर ने बताया कि उन्होंने किसी वेट-लॉस दवा का सहारा नहीं लिया, बल्कि खान-पान में बदलाव, इंटरमिटेंट फास्टिंग और नियमित एक्सरसाइज की मदद से 18 किलो वजन कम किया। रवि किशन का कहना है कि वो 90 किलो से घटकर 72 किलो तक पहुंच गए हैं और अब अपने शरीर को और फिट बनाने पर काम कर रहे हैं।

खान-पान में बदलाव से घटाया 18 किलो वजन

रवि किशन ने शुभांकर मिश्रा के एक इंटरव्यू में बताया कि राजनीतिक जिम्मेदारियों और गोरखपुर में लगातार दौरे के कारण उनका वजन बढ़ गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी डाइट में बदलाव किया और फिटनेस पर फोकस किया। बता दें, उन्होंने कहा, "मैं 90 किलो का था और अब 72 किलो का हो गया हूं। मैं अपनी बॉडी को फिर से फिट और रिप्ड बना रहा हूं। मैंने अपना खान-पान बदलकर 18 किलो वजन कम किया।"

रवि किशन ने बताया कि अलग-अलग फिल्मों के किरदारों के लिए उन्हें अपने शरीर में बदलाव करना पड़ा। उन्होंने कहा कि 'लापता लेडीज' में उन्हें भारी शरीर के साथ दिखना था, जबकि 'मिर्जापुर: द मूवी' में दर्शक उन्हें काफी दुबले लुक में देखेंगे। तो वहीं 'नागजिला' में उनका फिट और एथलेटिक अवतार नजर आएगा। इस पर उनका कहना है कि 50 की उम्र के बाद फिट रहना आसान नहीं होता, लेकिन सही डाइट और अनुशासन से ये संभव है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग और फल आधारित डाइट

रवि किशन ने बताया कि वह अपने रूटीन में इंटरमिटेंट फास्टिंग भी शामिल करते हैं। कई बार वह दिन में एक बार ही भोजन करते हैं और जरूरत पड़ने पर फल आधारित डाइट लेते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि संसद सत्र के दौरान वो भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स, सलाद, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और घी का संतुलित सेवन करते हैं। उनकी पसंदीदा चीजों में एवोकाडो, कीवी, सेब, केला, संतरा और ताजा जूस शामिल हैं।

बता दें, रवि किशन का मानना है कि सिर्फ डाइट से फिटनेस हासिल नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि नियमित एक्सरसाइज मसल्स को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा,"आपकी पैंट की कमर ही सबसे बड़ा मॉनिटर है और ये कभी झूठ नहीं बोलती। डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है।" बता दें, रवि किशन आने वाले समय में 'खोसला का घोसला 2' और ओटीटी सीरीज 'मामला लीगल है' सीजन 3 में भी नजर आएंगे।