सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिया चक्रवर्ती ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया याद
मुंबईPublished: Jan 21, 2023 04:29:14 pm
Rhea Chakraborty wish Sushant Singh Rajput : आज सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। इस मौके पर दिवंगत एक्टर के परिवार से लेकर फैंस तक सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी बीच रिया चक्रवर्ती ने भी सुशांत को खास अंदाज में विश किया है।
दिवगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन फिर भी वह हर किसी के दिल में बसे हुए हैं। आज उनका 37वां जन्मदिन है। इस मौके पर एक्टर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। साथ ही दुआ कर रहे हैं कि वह जहां भी हों सुरक्षित हों। इस बीच सुशांत की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) ने भी उन्हें याद किया है। साथ ही खास अंदाज में एक्टर को विश किया है।