गौरतलब है कि रिया सेन से पहले कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Congress Bharat Jodo Yatra) में एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी शामिल हुईं थीं। जब वह हैदराबाद में भारत जोड़ी यात्रा के लिए उनके साथ शामिल हुई थीं। जाहिर है कि महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी ने यात्रा की शुरुआत नांदेड़ जिले से की थी। वहीं राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह यात्रा के महाराष्ट्र चरण की शुरुआत करने से पहले तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मैराथन पदयात्रा पूरी की है।
दरअसल, कांग्रेस का मानना है कि इस यात्रा से पार्टी को मजबूती मिलेगी और 2024 के विधानसभा चुनाव में उसको फायदा होगा।