बुधवार को ISPL के उद्घाटन संस्करण की शुरुआत करते हुए सचिन तेंदुलकर ने बॉलीवुड आइकल अक्षय कुमार की खिलाड़ी इलेवन ( Akshay Kumar's Khiladi XI) के खिलाफ अपनी मास्टर इलेवन टीम (Master XI) की कप्तानी की। इस दौरान मुनव्वर फारुकी ने गेंदबाजी करते हुए मास्टर इलेवन की पारी के पांचवें ओवर में सचिन तेंदुलकर को आउट कर दिया। इसके बाद दादोजी कोंडादेव स्टेडियम (Dadoji Kondadev Stadium) में सन्नाटा छा गया।