3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है’, एलायंस में सलमान खान की बात सुनकर फैंस हुए कन्फ्यूज, वीडियो हुआ वायरल

Salman Khan In Alliance: एलायंस में सलमान खान की एंट्री के बाद से ही फैंस काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि इसी बीच शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।
2 min read
Google source verification
Salman Khan In Alliance

सलमान खान ने एलांयस में की एंट्री ( फोटो सोर्स- Instagram/primevideo)

Salman Khan In Alliance: रियलिटी शो 'एलायंस' का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में सलमान खान की सरप्राइज एंट्री ने जहां दर्शकों का ध्यान खींचा, वहीं उनका एक बयान इंटरनेट पर नई बहस की वजह बन गया। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में लग रही है। इस एक लाइन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगाने लगे हैं।

प्रोमो की शुरुआत में शो के कंटेस्टेंट और होस्ट सोहेल खान काफी तनाव में दिखाई देते हैं। वह सेट पर गुस्से में प्रतिक्रिया देते हैं, जिसके बाद घर का माहौल अचानक बदल जाता है। तभी सलमान खान की एंट्री होती है और वह सीधे अपने छोटे भाई सोहेल के पास पहुंचकर उनका हालचाल पूछते हैं। दोनों के बीच हुई बातचीत ने यह साफ कर दिया कि सोहेल मानसिक और शारीरिक दोनों तरह के दबाव से गुजर रहे हैं।

सोहेल खान ने कबूला- आज मैं टूट गया था

सलमान जब सोहेल से पूछते हैं कि क्या हुआ, तो सोहेल स्वीकार करते हैं कि वह उस दिन खुद को संभाल नहीं पाए। इसके बाद सलमान बाकी कंटेस्टेंट्स से भी मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि कहीं वे सोहेल पर ज्यादा दबाव तो नहीं बना रहे। सभी कंटेस्टेंट्स माहौल हल्का करने की कोशिश करते हैं, लेकिन असली चर्चा तो सलमान के अगले बयान ने छेड़ दी।

'रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में…' बयान बना चर्चा का विषय

बातचीत के दौरान सलमान खान अचानक कहते हैं कि उन्हें लगता है कि "रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में है।" हालांकि उन्होंने यह बात हंसते हुए कही, लेकिन उन्होंने यह साफ नहीं किया कि उनका इशारा किस ओर था। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस बयान का मतलब निकालने में जुट गए।

कई यूजर्स ने सवाल उठाया कि आखिर रितेश देशमुख का Alliance से क्या संबंध है। कुछ लोगों ने इसे सिर्फ सलमान का मजाक बताया, जबकि कुछ ने इसे किसी बड़े संकेत के तौर पर देखा। प्रोमो में इस बयान की कोई व्याख्या नहीं की गई, जिससे लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

फैंस ने सोशल मीडिया पर पूछे सवाल

प्रोमो सामने आने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई यूजर्स ने लिखा कि उन्हें समझ नहीं आया कि सलमान ने रितेश देशमुख का नाम क्यों लिया। कुछ लोगों ने कहा कि रितेश तो इस शो को होस्ट भी नहीं कर रहे हैं, फिर उनकी नौकरी खतरे में होने वाली बात कहने का क्या मतलब है।

फिलहाल इस बयान को लेकर शो की ओर से भी कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। ऐसे में दर्शक आने वाले एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं ताकि यह रहस्य खुल सके कि सलमान खान के बयान के पीछे आखिर वजह क्या थी।

सोहेल का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे सलमान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान शो में अपने भाई सोहेल खान का मनोबल बढ़ाने के लिए पहुंचे थे। हाल ही में सीमा सजदेह के शो से बाहर होने के बाद सोहेल काफी भावुक नजर आए थे। इसके अलावा ग्रोइन इंजरी की वजह से भी वह लगातार परेशान बताए जा रहे हैं। ऐसे में सलमान ने उन्हें हिम्मत देने और गेम पर फोकस बनाए रखने की सलाह दी।

Alliance के नए एपिसोड रोजाना प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किए जा रहे हैं। अब दर्शकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या आने वाले एपिसोड में सलमान खान अपने बयान की असली वजह भी बताएंगे या फिर यह रहस्य बरकरार रहेगा।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग