5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए घर में जाने की तैयारी कर रहे सलमान, क्या यहीं बजेगी शादी की शहनाई

करीब 40 साल पहले खान परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने आया था। शादी के बाद अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता नए घरों में शिफ्ट हो चुके हैं। अब परिवार लिटिल स्टार में जाने की तैयारी कर रहा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Rajeev sharma

•

Updated: 15 Sep 2016, 11:44 AM IST

मुंबई. बहुत जल्द सुपरस्टार सलमान खान का एड्रेस बदल जाएगा। अभी सलमान और उनका परिवार बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहता है लेकिन जल्द ही वे नए घर में शिफ्ट हो जाएंगे। जानकारी के अनुसार पिछले करीब 40 वर्षों से गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहा सलमान का परिवार अब नई बिल्डिंग में शिफ्ट होगा।

'फिफ्टी शेड्स डार्कर' का ट्रेलर हुआ रिलीज, फिल्म के कंटेंट को लेकर हुई थी आलोचना

यह बिल्डिंग बांद्रा की लिंकिंग रोड पर है। अब लिटिल स्टार नामक बिल्डिंग ही सलमान का नया आशियाना होगी। एक स्थानीय अखबार के अनुसार सलमान के परिवार ने अपने लिए पूरा टावर खरीद लिया है। इसके री-डेवलपमेंट के बाद पूरा परिवार यहां रहने के लिए आएगा।

इस बीच ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि गैलेक्सी अपार्टमेंट को बेचा जाएगा लेकिन अभी तक खान परिवार ने इसे बेचने की घोषणा नहीं की है। करीब 40 साल पहले खान परिवार गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहने आया था। शादी के बाद अरबाज-सोहेल, अलविरा-अर्पिता नए घरों में शिफ्ट हो चुके हैं। अब परिवार लिटिल स्टार में जाने की तैयारी कर रहा है।

इस बात की भी चर्चा है कि नए घर में ही सलमान की शादी होगी। माना जा रहा है कि 18 नवंबर को सलमान यूलिया वंतूर के साथ शादी करने जा रहे हैं।

जनरल राहील के गाल पर पड़ा 'तमाचा' तो लाल हुआ PAK, ब्लॉक कर दी भारत की वेबसाइट

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन