3 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समय रैना के ‘नल्ले बेटे’ वाले जोक पर अर्चना पूरन सिंह ने किया बचाव, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’

Archana Puran Singh Reaction: समय रैना के ‘नल्ले बेटे’ वाले जोक पर अर्चना पूरन सिंह और बेटे आर्यमान सेठी ने प्रतिक्रिया दी है। दोनों ने कहा कि उन्हें कॉमेडियन के मजाक से बुरा नहीं लगा।
2 min read
Google source verification
Archana Puran Singh reaction

समय रैना के जोक पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया जवाब (सोर्स: X-@beingsumit01)

Samay Raina Viral Joke: अर्चना पूरन सिंह और उनके बेटे आर्यमान सेठी ने समय रैना के उस मजाक पर प्रतिक्रिया दी है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय ने अर्चना के परिवार और उनके दोनों बेटों को लेकर मजाक किया था। जहां कुछ दर्शकों को लगा कि कॉमेडियन ने हद पार कर दी, वहीं अब अर्चना और आर्यमान ने साफ कर दिया है कि उन्हें इन कमेंट्स से कोई परेशानी नहीं हुई।

समय रैना ने अर्चना के परिवार पर किया था मजाक

शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' एपिसोड के दौरान अर्चना के बेटे आर्यमान ऑडियंस में आगे की लाइन में बैठे थे। उन्हें देखते हुए समय ने उनके परिवार को लेकर कहा था, 'मैंने आपके व्लॉग्स में देखा है कि न तो आपके पति काम करते हैं, न ही आपके दो बेकार बेटे। वे यहां पहली लाइन में बैठे हैं।' समय के इन कमेंट्स के बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की। कई दर्शकों को लगा कि इस तरह के मजाक में कॉमेडियन ने सीमा पार कर दी।

आर्यमान बोले- समय का इरादा दुख पहुंचाने का नहीं था

अब आर्यमान ने अपने यूट्यूब चैनल 'आर्य व्लॉग्स' पर शेयर किए गए एक वीडियो में इस विवाद पर बात की है। आज गुरुवार, 3 सितंबर को अपलोड किए गए व्लॉग में उन्होंने कहा कि आमतौर पर वह ऐसी चीजों पर प्रतिक्रिया नहीं देते, लेकिन इस बार उन्हें लगा कि बात साफ करना जरूरी है।

आर्यमान ने बताया कि उनका समय रैना के साथ अच्छा रिश्ता है और उन्हें नहीं लगता कि कॉमेडियन का मकसद उन्हें या उनके परिवार को बेइज्जत करना या दुख पहुंचाना था। उन्होंने यह भी कहा कि जब मजाक का विषय बनने वाले व्यक्ति और मजाक करने वाले व्यक्ति को ही कोई परेशानी नहीं है, तो बाकी लोगों का इतना परेशान होना जरूरी नहीं है। आर्यमान ने यह भी कहा कि आजकल कॉमेडी को लेकर लोग ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं और यह सिर्फ एक मजाक था।

अर्चना बोलीं- 'मुझे पर्सनली किसी भी बात से बुरा नहीं लगा'

अर्चना पूरन सिंह ने भी समय के मजाक को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने इसकी तुलना कपिल शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग से की। अर्चना के मुताबिक, कपिल जब उन पर मजाक करते हैं तो उनका इरादा उन्हें दुख पहुंचाना नहीं होता। दोनों के बीच आपसी प्यार और सम्मान है, इसलिए वे इस तरह के मजाक को हंसी-मजाक के तौर पर लेते हैं। अर्चना ने कहा कि समय के साथ भी उनकी इक्वेशन कुछ ऐसी ही है और उन्हें व्यक्तिगत तौर पर किसी भी बात का बुरा नहीं लगा।

उन्होंने उन लोगों से भी अपील की, जो उनके परिवार की तरफ से परेशान हो रहे थे। अर्चना ने कहा कि वह पहले से जानती थीं कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' किस तरह का शो है और इसका फॉर्मेट हंसी-मजाक पर आधारित है। इसलिए उन्होंने शो में जाने से पहले ही इसके नेचर को समझ लिया था। अर्चना ने साफ कहा कि लोगों को उनके लिए बुरा महसूस करने की जरूरत नहीं है। उनके मुताबिक, समय उस पल को सिर्फ हंसी-मजाक का हिस्सा बनाना चाहते थे और उन्हें 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में जाने का कोई अफसोस नहीं है।

समय और आर्यमान की पहले से है अच्छी बॉन्डिंग

आर्यमान ने यह भी बताया कि समय रैना के साथ उनकी अच्छी इक्वेशन है। इतना ही नहीं, समय पहले भी आर्यमान के व्लॉग्स में नजर आ चुके हैं और उनके चैनल पर घर का टूर भी कर चुके हैं। यही वजह है कि अर्चना और आर्यमान दोनों ने इस पूरे मामले को गंभीर विवाद की तरह लेने से इनकार किया है।