
समय रैना ने कंटेस्टेंट की लव लाइफ पर कर दी ऐसी बात (सोर्स: Instagram-suhancreate)
India’s Got Latent Viral Video: इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 का एपिसोड 8 रिलीज हो चुका है और इस बार पैनल में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल नजर आए। एपिसोड में समय रैना ने कंटेस्टेंट्स के साथ खूब मस्ती की। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट की पर्सनल लाइफ को लेकर हुई बातचीत में समय ने ऐसा वनलाइनर मारा कि पूरा माहौल ही बदल गया।
इंडियाज गॉट लेटेंट के नए एपिसोड में कॉमेडी के साथ-साथ कई मजेदार पल देखने को मिले। 49 मिनट के इस एपिसोड में समय रैना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भुवन बाम, मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल पैनल में शामिल रहे। शो में एक कंटेस्टेंट से उसकी फीमेल बेस्ट फ्रेंड को लेकर सवाल-जवाब के दौरान समय ने अपने अंदाज में ऐसी बात कह दी, जो अब चर्चा में है।
दरअसल, समय रैना ने एक कंटेस्टेंट से पूछा कि क्या वह और उसकी फीमेल बेस्ट फ्रेंड डेट कर रहे हैं। कंटेस्टेंट ने साफ कहा कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। इसके बाद समय ने मजाकिया अंदाज में उससे पूछा कि क्या वह उस लड़की को पसंद करता है।
कंटेस्टेंट के जवाबों के बीच समय ने उसकी बातों को पकड़ते हुए कहा कि दोनों के बीच की दूरी ही शायद ‘बेस्ट फ्रेंड जोन’ है। इसके बाद उन्होंने कंटेस्टेंट से डेट पर जाने की बात भी कह दी। बातचीत यहीं खत्म नहीं हुई और समय ने आगे ऐसा वनलाइनर मारा, जिस पर वहां मौजूद लोग भी हंसते नजर आए।
कंटेस्टेंट के रिजल्ट को लेकर बातचीत करते हुए समय रैना ने कहा, “एक नंबर से आप रह गए, बट एक नंबर आपको मिल गया।” समय की इस लाइन का इशारा कंटेस्टेंट की पत्नी की तरफ था। इसके बाद उन्होंने गाने की लाइन “फूलों की तरह तुम आ के ना चले जाना' गाते हुए माहौल को और मजेदार बना दिया।
शो से जुड़े इस हिस्से का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। समय रैना के इस मजाक पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं एपिसोड में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी समय की काफी मजेदार बातचीत देखने को मिली।
एपिसोड में समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी जमकर मजाक किया। उनकी फिल्म ‘थम्मा’ को लेकर भी शो में मजेदार बातचीत हुई। नवाजुद्दीन अपने ड्राई ह्यूमर और शांत अंदाज में समय के सवालों का जवाब देते नजर आए।
इसके अलावा एपिसोड में अजीबोगरीब मिमिक्री, मैजिक एक्ट और कंटेस्टेंट्स के जवाबों ने भी माहौल को मजेदार बनाए रखा। भुवन बाम की बातचीत और मुकेश छाबड़ा और कौस्तुभ अग्रवाल की मौजूदगी ने शो के इस एपिसोड में कॉमेडी का सिलसिला आगे बढ़ाया।
Updated on:
19 Sept 2026 01:28 pm
Published on:
19 Sept 2026 01:28 pm
