16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sanchita Ugale: संचिता उगले की मौत के बाद सदमें में दादा, बोले- उसका कोई गॉडफादर नहीं था

Sanchita Ugale Death Case: अभिनेत्री संचिता उगले की मौत मामले में अब उनके दादा गोपीनाथ का बयान सामने आया है। क्या कुछ कहा है उन्होंने, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Sanchita Ugale Death Case

Sanchita Ugale Death Case (सोर्स-@sanchita_ugale)

Sanchita Ugale Death Case: टीवी इंडस्ट्री की उभरती हुई अभिनेत्री संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके जाने के बाद कई सवाल पीछे छोड़ गई हैं। महज 22 साल की उम्र में मिली सफलता, लगातार बढ़ता करियर और लाखों दर्शकों का प्यार होने के बावजूद आखिर ऐसा क्या हुआ कि इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री की जिंदगी अचानक थम गई? इस बीच संचिता के दादा गोपीनाथ उगले का भावुक बयान सामने आया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

बिना किसी सहारे के तय किया था सफलता का सफर

मनोरंजन जगत में अक्सर ये कहा जाता है कि बिना किसी बड़े नाम या गॉडफादर के आगे बढ़ना आसान नहीं होता। लेकिन संचिता उगले उन कलाकारों में शामिल थीं जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर पहचान बनाई। मीडिया से बात करते हुए संचिता के दादा गोपीनाथ का कहना है कि उनके पीछे कोई बड़ा निर्माता, निर्देशक या फिल्मी परिवार नहीं था। उन्होंने छोटे शहर से निकलकर मुंबई तक का सफर अपने दम पर तय किया और धीरे-धीरे टीवी इंडस्ट्री में मजबूत जगह बनाई।

दादा को था पोती पर गर्व

संचिता के दादा गोपीनाथ उगले आज भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनका कहना है कि संचिता हमेशा मेहनती और लक्ष्य पर केंद्रित रहने वाली लड़की थी। परिवार को उसकी उपलब्धियों पर गर्व था। टीवी स्क्रीन पर उसे देखकर पूरे इलाके के लोग खुश होते थे। दादा के मुताबिक, संचिता ने अपने व्यवहार और काम से कभी किसी को शिकायत का मौका नहीं दिया। यही वजह है कि आज भी परिवार समझ नहीं पा रहा कि आखिर उसके मन में क्या चल रहा था।

‘पूजा’ नाम से घर-घर में हुई मशहूर

एक लोकप्रिय टीवी शो में निभाए गए ‘पूजा’ के किरदार ने संचिता को दर्शकों के दिलों तक पहुंचा दिया। हालात ऐसे बन गए कि कई लोग उनका असली नाम भूलकर उन्हें ‘पूजा’ कहकर ही बुलाने लगे। उनके दादा बताते हैं कि गांव से लेकर शहर तक लोग पूछते थे कि "पूजा कैसी है?" और यही उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण था।

टीवी की दुनिया से फिल्मों तक पहुंची थीं संचिता

संचिता ने अपने करियर में कई चर्चित टीवी धारावाहिकों में काम किया। ‘कुमकुम भाग्य’ में निभाया गया उनका किरदार काफी पसंद किया गया। इसके अलावा ‘वागले की दुनिया’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसे शो में भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। धीरे-धीरे उनका सफर छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर बढ़ रहा था। विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में दिखाई देना उनके करियर का एक अहम पड़ाव माना जा रहा था।

मौत के बाद भी उठ रहे कई सवाल

परिवार के मुताबिक संचिता की जिंदगी में सब कुछ सामान्य दिखाई देता था। करियर आगे बढ़ रहा था, परिवार का साथ था और दर्शकों का प्यार भी मिल रहा था। फिर भी उनके अचानक चले जाने की खबर ने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है। लेकिन परिवार की सबसे बड़ी पीड़ा यही है कि वो आज तक यह नहीं समझ पाया कि आखिर संचिता के मन में ऐसा कौन-सा दर्द था, जिसे वो दुनिया से साझा नहीं कर सकीं।