
अनुष्का शर्मा ने शाहिद कपूर के बीच हुई थी बहस (सोर्स: IMDb)
Badmaash Company viral clip:शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बदमाश कंपनी' भले ही कॉमेडी-ड्रामा थी, लेकिन इसके प्रमोशन के दौरान दोनों के बीच हुई एक बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक पुराने जूम इंटरव्यू की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें शाहिद और अनुष्का के बीच बातचीत देखते ही देखते तीखी बहस में बदलती नजर आती है। इस दौरान अनुष्का ने शाहिद से यहां तक कह दिया था- 'चुप रहो'।
वायरल क्लिप में शाहिद कपूर, मेयांग चांग से बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद ने चांग से कहा कि अगर वो इसी तरह बात करते रहे तो आगे बड़ी फिल्में कर सकते हैं। इस पर चांग ने जवाब दिया कि उन्हें फिल्में नहीं करनी हैं। बता दें, शाहिद ने इसके बाद चांग से पूछा कि फिल्म की रिलीज के बाद ही ऐसा क्यों कह रहे हैं और इसमें इतना इंटरेस्ट क्यों दिखा रहे हैं।
इसी बातचीत के दौरान अनुष्का शर्मा ने शाहिद की बात के बीच हस्तक्षेप किया और कहा, 'आपने तो कास्ट नहीं किया है ना।' अनुष्का की इस बात पर शाहिद ने उनसे सवाल किया कि वो दो लोगों की बातचीत के बीच क्यों आ रही हैं। इसके बाद अनुष्का ने जवाब में कहा कि शाहिद उनकी बात को सामान्य तरीके से पेश कर रहे हैं। इसके बाद शाहिद ने दोबारा कहा कि वो उस समय चांग से बात कर रहे थे। ये बात जब आगे बढ़ी तो शाहिद ने अनुष्का के बीच में बोलने की आदत का जिक्र किया। इस पर अनुष्का नाराज होती नजर आईं और उन्होंने शाहिद से कहा, 'चुप रहो, शाहिद।'
इस क्लिप में बातचीत का माहौल असहज होने के बाद इंटरव्यू कुछ ही देर में खत्म हो गया। वीडियो के ऑनलाइन वायरल होने के बाद लोगों ने इस बहस की असलियत पर भी सवाल उठाए।
बता दें, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना था कि ये पूरी बहस फिल्म के प्रमोशन के लिए जानबूझकर की गई प्रैंक या स्क्रिप्टेड एक्टिंग हो सकती है। हालांकि, इस घटना को लेकर किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए ये साफ नहीं है कि कैमरे पर दिखी बहस वास्तव में हुई थी या प्रमोशनल रणनीति का हिस्सा थी।
'बदमाश कंपनी' साल 2010 में रिलीज हुई क्राइम-कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी। इसका निर्देशन परमीत सेठी ने किया था और आदित्य चोपड़ा इसके निर्माता थे। फिल्म में शाहिद कपूर, अनुष्का शर्मा, वीर दास और मेयांग चांग लीड रोल में थे।
फिल्म की कहानी 1990 के दशक के बॉम्बे में रहने वाले चार दोस्तों की है, करण, बुलबुल, चंदू और जिंग के इर्द-गिर्द घूमती है। चारों मिलकर इंपोर्ट बिजनेस शुरू करते हैं और सिस्टम को चकमा देने के अपने तरीकों से कारोबार को काफी मुनाफे वाला बना देते हैं। हालांकि, आगे चलकर उनकी कामयाबी उनके लिए कई मुश्किलें भी खड़ी करती है।
Updated on:
16 Aug 2026 12:42 pm
Published on:
16 Aug 2026 12:41 pm
