2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे शाहरुख-अनुष्का,काशी में करेंगे फिल्म ‘जब हैरी मैट सेजल’ का प्रमोशन

शाहरुख खान,अनुष्का शर्मा अौर डायरेक्टर इम्तियाज अली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए सोमवार को पहली बार बाबा भोले की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंच चुके हैं। यह पहला मौका होगा जब सांस्कृतिक नगरी काशी के युवा अपने पसंदीदा फिल्म स्टार शाहरुख से रूबरू होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

guest user

•

Updated: 31 Jul 2017, 1:41 PM IST

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जब हैरी मैट सेजल' के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म के प्रमोशन में शाहरुख कोई कमी नहीं छोड़ रहे है। इसी सिलसिले में शाहरुख खान फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के लिए बनारस पहुंच चुके हैं। उनके साथ एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अौर डायरेक्टर इम्तियाज अली भी सावन के सोमवार को बाबा भोले की नगरी में मौजूद हैं। ये तीनों सोमवार सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरे।

आपको बता दें कि बॉलीवुड के बेताज बादशाह शाहरुख खान पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आए है। यह पहला मौका होगा जब सांस्कृतिक नगरी काशी के युवा अपने पसंदीदा फिल्म स्टार शाहरुख से रूबरू होंगे। वैसे पहले यहां कई फिल्मी हस्तियां आ चुकी हैं जिसमें मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, आमिर खान आदि शामिल हैं, लेकिन शाहरुख का यह पहला दौरा है जो युवाओं को रोमांचित करेगा।

शाहरुख अपनी टीम के साथ पहड़िया स्थित अशोका इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कैंपस में भावी इंजीनियरों से मुखातिब होंगे। शाहरूख शाम तीन बजे से छह बजे तक कॉलेज के युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। बनारस में होने वाले इस फ़िल्म के इवेंट की मेजबानी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सासंद मनोज तिवारी करेंगे। बता दें कि किंग खान का कार्यक्रम सोमवार को होने के नाते पुलिस और प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं क्योंकि सावन के चौथे सोमवार होने की वजह से यहां पर कांवरियों का रेला होगा।

शहर में कार्यक्रम के दौरान शाहरुख दो स्तरीय सुरक्षा घेरे में होंगे। शाहरुख की सुरक्षा के लिए करीब 250 पुलिसकर्मी लगाए हैं। 150 बाउंसर कालेज की तरफ से लगाए गए हैं। साथ ही शाहरूख खान के 80 बाउंसर कालेज में कल शाम पहुंच चुके थे। गौरतलब है कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित, 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख खान उर्फ हैरी एक पर्यटक गाइड के रूप में नज़र आएंगे, और अनुष्का शर्मा उर्फ सेजल एक वकील है और वो यूरोप की सैर पर निकली हैं। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 4 अगस्त, 2017 को देशभर में रिलीज होगी।