
सलमान खान की फिल्मों में उनका एक डायलॉग तो ऐसा होता ही है जो उनके फैंस को मुंह जुबानी याद रहता है। जैसे कि फिल्म वांटेड से उनका यह डायलॉग, "एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी,,उसके बाद मैं अपने आप की भी नहीं सुनता।" सलमान खान ने अपने इस डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए पिछले साल 29 नवंबर को अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था। 'मैं आज सात बजे ट्वीट करने जा रहा हूं। एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी... टू मच फन।' इसके बाद सात बजे सलमान ने दूसरा ट्वीट किया, 'शाहरुख खान की फिल्म आ रही है। डेट मैंने डिसाइड कर दी है। टाइटल तुम लोग डिसाइड करो। बेस्ट ऑफ लक अनुष्का शर्मा, इम्तियाज अली।'
इस ट्वीट के साथ सलमान ने फिल्म का एक पोस्टर भी ट्वीट किया था, "जिसमें शाहरुख की इस अनाम फिल्म की रिलीज डेट 11 अगस्त अनाउंस की थी। बता दें कि सलमान ने पहली बार किसी दूसरे स्टार की फिल्म की रिलीज डेट अपने टि्वटर हैंडल से इस धमाकेदार अंदाज में अनाउंस की थी। लेकिन शाहरुख खान ने सलमान खान की कमिटमेंट तोड़ कर इस फिल्म की रिलीज डेट प्रीपोन करके 4 अगस्त कर दी है।
बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर रूक गई है। शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की जोड़ी वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' पहले 11अगस्त के मौके पर रिलीज होनी थी लेकिन फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली ने अब अपनी फिल्म को 04 अगस्त को रिलीज करने का निर्णय लिया है। शाहरुख के इस अप्रत्याशित कदम पर कमाल खान ने ट्वीट किया, 'शाहरुख खान ने अक्षय कुमार की बकवास फिल्म 'टॉयलट-एक प्रेमकथा' से डरकर अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' की रिलीज डेट 4 अगस्त कर दी है। देखते हैं अब क्या होगा।
इसके साथ ही अक्षय कुमार की 'टॉयलेट - एक प्रेम कथा' से उनकी फिल्म का टकराव टल गया है। अनुष्का और शाहरुख तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।'जब हैरी मेट सेजल' ऐसे मौके पर रिलीज हो रही है, जब रिलीज से ठीक तीन दिन बाद यानी सप्ताह के अंत में सोमवार को रक्षाबंधन का अवकाश है, तो दूसरे सप्ताहांत में स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का सुनहरा मौका है। व्यापार विश्लेषक के मुताबिक दो फिल्मों का टकराव टलने की वजह से शाहरुख की इस फिल्म को सबसे ज्यादा फायदा होगा।
Published on:
10 Jun 2017, 1:35 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.