बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की मच अवेटेड फिल्म 'शहजादा' (Shahzada) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को रोहित धवन ने डायरेक्ट किया है, जो साउथ एक्टर अलू अर्जुन की 'अला वैकुंठपुरमलो' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म (Shahzada Movie Review) के जरिए एक्टर 'भूल भुलैया 2' के बाद एक बार फिर से मसाला फिल्म लेकर आए हैं। जाहिर है कि उनकी 'भूल भुलैया 2' काफी हिट रही थी। इससे पहले उनकी बॉक्स ऑफिस पर 10, OTT प्लेटफॉर्म पर 2 फ़िल्में रिलीज हो चुकी। जिनमें से स्लिवर स्क्रीन पर आधी फिल्में ही हिट रहीं थीं। आइए जानते हैं कार्तिक आर्यन की किस फिल्म ने कितनी कमाई की थी।