29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश मंत्रालय के Snapchat जॉइन करने पर शेखर सुमन का तंज, बोले- ये जनरेशन किसी का वेट नहीं करती

Shekhar Tonight: विदेश मंत्रालय के Gen Z से जुड़ने के लिए Snapchat पर आने और रांची के सरकारी अस्पताल में पानी भरने के मुद्दे पर शेखर सुमन ने अपने खास अंदाज में तंज कसा।
2 min read
Google source verification
Shekhar suman

सरकार पर शेखर सुमन ने कसा तंज (सोर्स: instagram-shekhartonite and shekhusuman)

Shekhar Suman Reaction Ministry of External Affairs Snapchat: शेखर सुमन अपने शो ‘Shekhar Tonight’ में देश-दुनिया की खबरों पर अपने खास अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। इस बार उन्होंने रांची के सरकारी अस्पताल में बारिश के पानी भरने और विदेश मंत्रालय के Snapchat पर आने को लेकर मजेदार अंदाज में टिप्पणी की। खासकर Gen Z से जुड़ने के लिए मंत्रालय के Snapchat अकाउंट पर शेखर सुमन का तंज सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

सरकारी अस्पताल में पानी भरने पर बोले शेखर सुमन

रांची के एक सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड में बारिश के बाद पानी भरने का वीडियो सामने आया था। इस पर लोग सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे थे। इसी मुद्दे पर शेखर सुमन ने अपने अंदाज में तंज कसा।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल बनाने से लेकर वहां स्टाफ रखने तक की व्यवस्था तो कर दी गई, लेकिन अब बारिश के बाद लोगों को धैर्य के साथ-साथ नाव रखने की सलाह भी देनी पड़ेगी। शेखर सुमन की यह टिप्पणी सरकारी व्यवस्था पर व्यंग्य करती नजर आई।

विदेश मंत्रालय के Snapchat अकाउंट पर भी कसा तंज

इसके बाद शेखर सुमन ने विदेश मंत्रालय के Gen Z से जुड़ने के लिए Snapchat पर अकाउंट बनाने को लेकर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आना ठीक है, लेकिन अब मंत्रालय को रोज एक्टिव रहना पड़ेगा।

शेखर सुमन ने Snapchat की ‘स्ट्रीक’ का जिक्र करते हुए कहा कि Gen Z के साथ कम्युनिकेशन बनाए रखने के लिए रोज मौजूद रहना जरूरी है। उनके मुताबिक, अगर एक दिन भी बातचीत मिस हो गई तो स्ट्रीक टूट जाएगी और रिलेशन रीसेट करना पड़ेगा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि आज की जनरेशन किसी का इंतजार नहीं करती। अगर वह एक सरकार से बोर हो जाए तो तुरंत दूसरी के साथ स्ट्रीक सेट कर सकती है।

सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा शेखर का अंदाज

शेखर सुमन की इन टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें शेखर की मजाकिया कॉमेडी पसंद आने लगी है। वहीं, दूसरे यूजर ने उनके पुराने विवादों की तरफ इशारा करते हुए कमेंट किया, “अब देश से बाहर मत भागो, बस वॉशिंग मशीन का हिस्सा बनो।” एक अन्य यूजर ने रांची का जिक्र करते हुए लिखा, “रांची तुम्हारा घर है ना। तुमने क्या किया?”