
शियास करीम की हरकत पर फूटा गुस्सा। (फोटो सोर्स: Anumol Anukutty / Shiyas Kareem | Instagram)
Shiyas Kareem Anumol Anukutty: एक्टर और मॉडल शियास करीम 'बिग बॉस मलयालम सीजन 1' के कारण घर-घर में फेमस हो चुके हैं। 'बिग बॉस मलयालम सीजन 7' की विनर और एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के अच्छे दोस्त हैं। उनकी दोस्ती के बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है, जिसमें करीम अनुकुट्टी को गोमांस खाने के लिए कहते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि ये वीडियो एक शादी के रिसेप्शन का है, जिसमें दोनों शामिल हुए थे। इस वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि करीम जबरन अपनी दोस्त अनुकुट्टी को Beef खाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि, अनुमोल अनुकुट्टी इसके लिए मना कर देती हैं और कहती हैं कि वो डाइट पर हैं। इसके बाद शियास मजाक में एक्ट्रेस के पूछते हैं कि क्या वो बीजेपी सपोर्टर हैं।
शियास करीम और अनुमोल अनुकुट्टी का ये वीडियो वायरल हो गया है और नेटिजन्स करीम की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, कुछ नेटिजन्स ने वीडियो के आधार पर कहा है कि अनुमोल गोमांस खाती हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो अपने दोस्तों को गोमांस परोसती और खाती हुई दिखाई दे रही थीं।
एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "वही लड़की गोमांस पकाकर अपने मुस्लिम दोस्तों को परोस रही है… आप उसकी इंस्टाग्राम स्टोरी देख सकते हैं।"
एक अन्य यूजर ने लिखा, "केरल में गोमांस राज्य प्रायोजित है, इसलिए इतना गुस्सा करने की जरूरत नहीं है। 70-80% हिंदू बिना किसी झिझक के गोमांस खाते हैं। मुझे लगता है कि हमें केरल के हिंदुओं के बारे में कम चिंता करनी चाहिए।"
दूसरे नेटिजन ने ट्वीट किया, "अगर वह इस तरह से उसे मजबूर कर रहा है और उसका मजाक उड़ा रहा है… तो… किसी को उसके खाने में सूअर का मांस डाल देना चाहिए… अपनी मर्जी से कुछ भी खाना व्यक्तिगत पसंद है। उसे जबरदस्ती नहीं करनी चाहिए।"
आपको बता दें कि इस वीडियो पर अभी तक अनुमोल और शियास दोनों ने ही कोई बयान नहीं दिया है।
Updated on:
14 Apr 2026 06:45 pm
Published on:
14 Apr 2026 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
