बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट पैलेस में शादी रचाई थी। जिसके बाद से ही वह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों की शादी को बॉलीवुड की काफी लेविश शादी बताया जा रहा है। न्यूली वेड कपल 12 फरवरी को मुंबई में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने जा रहे हैं, जिसकी तैयारियां धूमधाम से चल रही हैं। सिड और कियारा को कई सारे लोगों का प्यार, आशीर्वाद और ढेर सारे तोहफे मिले हैं। इस बीच खबरी है कि मुकेश अंबानी परिवार ने भी खूबसूरत कपल को बड़ा गिफ्ट दिया गया है। जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।