
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा नया विवाद। (फोटो सोर्स: IMDb)
Karan Aujla Sidhu Moosewala: 29 मई, 2022 को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की 28 साल की उम्र में पंजाब के मानसा जिले के जवाहरके गांव में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिससे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में आ गई थी। हत्या के बाद, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पब्लिकली इसकी इसकी जिम्मेदारी ली थी। सिद्धू मूसेवाला की दुखद मौत के लगभग 5 साल बाद, पंजाबी रैपर सुल्तान ने सोशल मीडिया पर कई चौंकाने वाले खुलासे और दावे किए हैं, जिससे ऑनलाइन इस हत्याकांड की एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई।
इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान, सुल्तान ने आरोप लगाया कि उनके साथ पंजाबी गायक करण औजला सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए जिम्मेदार थे। उन्होंने आगे दावा किया कि करण ने कथिततौर पर हत्या से जुड़ा कुछ भुगतान भी किया था। हालांकि, ये आरोप केवल सुल्तान ने लाइवस्ट्रीम के दौरान लगाए थे और किसी ऑफिशियल जांच में इन दावों की कोई पुष्टि नहीं हुई थी।
करण औजला और दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के बीच का पुराना झगड़ा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे चर्चित झगड़ों में से एक था। ख़बरों के अनुसार, इसकी शुरुआत 2017 में हुई थी, जब एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें सिद्धू कथित तौर पर औजला पर निशाना साधते हुए दिख रहे थे, ये वीडियो औजला की मैनेजमेंट टीम तक पहुंच गया, जिससे दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया।
हालांकि, उनके बीच का ये विवाद कभी-कभी शांत भी हुआ, लेकिन 'डिस ट्रैक्स' (एक-दूसरे पर निशाना साधने वाले गाने) के जरिए विवाद और गहरा हो गया, जिसमें औजला का गाना 'लफाफे' भी शामिल था, जिसे लोगों ने मूसेवाला पर निशाना साधने वाला गाना बताया था।
बात दें कि साल 2023 में करण औजला ने सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद, 'मां' गाने के जरिये उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे उनके लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को खत्म करने और उनकी याद का सम्मान करने की कोशिश के तौर पर देखा था।
इस बीच, मूसेवाला की मौत के कुछ साल बाद, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई और सिंगर की हत्या के मामले में आरोपी अनमोल बिश्नोई को कैलिफोर्निया के बेकर्सफील्ड में एक शादी के रिसेप्शन में करण औजला और शैरी मान के साथ देखा गया। इन फोटोज से ऑनलाइन विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद औजला और मान दोनों ने बयान जारी कर साफ किया कि उन्हें इस इवेंट में अनमोल बिश्नोई की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें पहले से पता नहीं था कि वो वहां आने वाला है। फिलहाल, करण औजला ने सुल्तान के आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
Published on:
21 Jun 2026 02:34 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
