24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sidhu Moosewala Live Performance: मरने के 3 साल बाद सिद्धू मूसेवाला देंगे लाइव परफॉर्मेंस, करेंगे वर्ल्ड टूर, जानिए कैसे

Sidhu Moosewala Live Performance: सिद्धू मूसेवाला मरने के बाद भी लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। खुद उनकी टीम ने इसका ऐलान किया है। आइये जानते हैं कैसे…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 17 Jul 2025, 9:14 AM IST

Sidhu Moosewala Live Performance

Sidhu Moosewala to perform live (Photo: Patrika)

Sidhu Moosewala Live Performance: पंजाबी रैपर और फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत तीन साल पहले हुई थी। उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। उनके फैंस आज भी उनके गानों को याद करते हैं और सुनते हैं। अब उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। सिद्धू मूसेवाला की लाइव परफॉर्मेंस होगी। जिसकी तैयारियां चल रही हैं। वह वर्ल्ड टूर करेंगे। हर कोई इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहा है आइये जानते हैं कैसे होगा ये…

सिद्धू मूसेवाला का मरने के बाद भी होगा वर्ल्ड टूर (Sidhu Moosewala Live Performance:)

सिद्धू मूसेवाला की हत्या गोली मारकर की गई थी, इस खबर से देश भर में हलचल मच गई थी। सिंगर के फैंस आज भी उस घटना से उबर नहीं पाए है। आज भी वह सिद्धू मूसेवाला को याद कर भावुक हो जाते हैं। उनकी याद में उनके गानों को सुनते हैं। ऐसे में उनके चाहने वालो के लिए उनकी टीम एक तोहफा लाई है। सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी टीम ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि सिद्धू मूसेवाला का वर्ल्ड टूर होने वाला है, जहां फैंस सिद्धू मूसेवाला को एक बार फिर लाइव परफॉर्म करते देख सकेंगे।

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर पोस्ट हुआ शेयर (Sidhu Moosewala Instagram)

सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट किया गया है वह Signed to God नामक वर्ल्ड टूर के बारे में हैं। जो अगले साल 2026 में शुरू होगा। उनके फैंस यह जानना चाह रहें हैं कि जब सिद्धू मूसेवाला की मौत हो गई है तो उनका लाइव परफॉर्मेंस कैसे होगा? तो आपको बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के डिजिटल अवतार को स्टेज पर पेश किया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब किसी सिंगर का डिजिटल अवतार स्टेज पर परफॉर्म करेगा।

सिद्धू मूसेवाला का टूर साल 2026 में होगा शुरू (Sidhu Moosewala World Tour)

सिद्धू मूसेवाला के इस टूर में सुपरहिट गाने फैंस सुन सकेंगे। सिद्धू मूसेवाला का ये टूर कब से और किन जगहों पर होगा, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। फिलहाल सिद्धू मूसेवाला से जुड़ी यह खबर सुन उनके फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर एक बार फिर तहलका मच गया है। हर कोई इस दिन का इंतजार कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग