8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jacqueline Fernandez के लिए छलका Sukesh का प्यार, जेल में बंद होने के बावजूद बर्थडे पर दिया ‘यॉट’ और…

Jacqueline Fernandez के बर्थडे पर जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने किया बड़ा खुलासा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 11 Aug 2024, 7:51 PM IST

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez

Jacqueline Fernandez: दिल्ली की जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके जन्मदिन पर यॉट गिफ्ट किया है। अभिनेत्री रविवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। सुकेश ने उपहार में जैकलीन को जो यॉट दिया है, उसका नाम भी अभिनेत्री के नाम पर रखा गया है।

एक पत्र में इस बात को लेकर किया खुलासा

सुकेश ने अभिनेत्री को लिखे एक पत्र में इस बात का खुलासा किया है।यह वही यॉट है जिसे सुकेश ने 2021 में जैकलीन के लिए चुना था। सुकेश ने अपने लेटर में बताया कि 'लेडी जैकलीन' नामक यह यॉट इसी महीने डिलीवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यॉट के सभी करों का भुगतान किया जा चुका है और यह पूरी तरह से वैध है।

जैकलीन पशु कल्याण क्षेत्र में भी काम कर रही हैं। इसको लेकर सुकेश ने बताया कि उन्होंने जैकलीन को बेंगलुरु में जो पालतू जानवरों का अस्पताल उपहार में दिया है, वह इस साल पूरा होने वाला है।

वायनाड भूस्खलन आपदा में 15 करोड़ रुपये और 300 घर देने का वादा

अभिनेत्री के जन्मदिन पर संकल्प लेते हुए ठग ने वायनाड भूस्खलन आपदा के पीड़ितों के लिए 15 करोड़ रुपये और 300 घर देने का वादा किया है। उन्होंने जैकलीन पर फिल्माए गए गाने ‘यिम्मी यिम्मी’ को सुपरहिट बनाने के लिए 100 आईफोन 15 प्रो देने की भी घोषणा की है। सुकेश को 29 मई 2015 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-बी (आपराधिक षड्यंत्र) तथा प्राइज चिट्स एवं मनी सर्कुलेशन स्कीम्स (प्रतिबंध) अधिनियम और महाराष्ट्र जमाकर्ताओं के हितों का संरक्षण (वित्तीय प्रतिष्ठानों में) अधिनियम की कुछ धाराओं के तहत अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था।

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन को भी तलब किया था। साल 2022 में दायर ईडी चार्जशीट के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर जैकलीन के लिए उपहार खरीदने के लिए अवैध धन का इस्तेमाल किया। इसके अलावा, अभिनेत्री नोरा फतेही से भी सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई।

यह भी पढ़ें: सनी कौशल की परफॉर्मेंस देख कटरीना कैफ रह गईं दंग, बोलीं- अब कभी नहीं करूंगी परेशान