
बॉलीवुड में पारिवारिक फिल्मों के लिए मशहूर डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्क्रीनराइटर और डिस्ट्रिब्यूटर सूरज बड़जात्या ने इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्में दी हैं। साथ ही अपने बैनर तले कई चेहरों को एक पहचान दिलाई है। सलमान खान को प्रेम बनाने वाले ये डायरेक्टर हीं हैं। जिन्होंने अपनी फिल्मों में सलमान को प्रेम नाम देकर इस नाम से मशहूर कर दिया। सूरज बड़जात्या ने अपना करियर बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरू किया था। वह महेश भट्ट को असिस्ट किया करते थे।
सूरज बड़जात्या के डायरेक्टर बनने का सफर 1989 में फिल्म मैंने प्यार किया से शुरू हुआ। इस फिल्म मे ना केवल सूरज बड़जात्या को फायदा पहुंचाया बल्कि सलमान खान को भी स्टार बना दिया। इस फिल्म में भाग्यश्री और सलमान की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। इस फिल्म ने यूथ को फ्रेंडशिप के कई नए डायलॉग्स दिए।
मैंने प्यार किया की सक्सेस के बाद उन्होंने हम आपके हैं कौन बनाई, यह फिल्म आज तक दर्शकों के बीच उनती ही पॉपुलर है जितनी कि इसकी शुरुआत हुई थी। इसके बाद आई हम साथ साथ हैं ने भी दर्शकों की खूब तारीफ बटोरी। इसमें भी सलमान खान प्रेम के रोल में ही थे।

सूरज बड़जात्या ने केवल सलमान को ही नहीं शाहिद कपूर को भी प्रेम बनाकर हिट कर दिया। साल 2006 में उन्होंने विवाह फिल्म प्रोड्यूस और डायरेक्ट की। इस फिल्म में शाहिद कपूर को बतौर लीड एक्टर पहचान दिलाई। सूरज बड़जात्या ने 2003 में मैं प्रेम की दिवानी हूं बनाई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन के कैरेक्टर का नाम भी प्रेम ही था।