उन्होंने कहा, ''मैंने अभिनय की शुरुआत इसलिए की थी, क्योंकि मैं किसी अन्य के बारे में अभिनय करना चाहता था। इसके लिए मुझे भुगतान किया जाता है और यह बहुत रोमांचक होता है। अपनी भूमिका तो असल जीवन में हर वक्त निभाता हूं।" सुशांत और कृति सैनन अभिनीत 'राब्ता' पुनर्जन्म की कहानी है। हालांकि, वास्तविक जीवन में सुशांत पुनर्जन्म में यकीन नहीं करते।