आपको बात दें कि स्वरा भास्कर सीपीएम पार्टी का समर्थन कर रही हैं। वहीं हाल ही में उन्होंने राजस्थान के सीकर शहर में जनता को संबोधित किया था। इंटरव्यू में जब स्वरा से पूछा गया कि क्या हिंदू आतंकवाद नहीं हो सकता इस बारे में क्या कहेंगी? इस पर स्वरा ने कहा, 'जो लोग ये बात कर रहे हैं, मैं ये पूछना चाहूंगी कि उनकी नजर में नाथूराम गोडसे क्या थे? उन्होंने जिस विचार को सपोर्ट किया और जो उनकी हरकत थी वो क्या था। मेरा मानना है कि आतंकवाद पाप है, जुर्म है और वो सबसे घटिया किस्म की गद्दारी है। चाहे आप किसी भी देश से हों। अब मेरा ये कहना है कि अगर आप इस्लामिक टेरर शब्द इस्तेमाल कर रहे हैं तो किसी और भी धर्म की बात करेंगे।