बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद (Fahad Ahmad) से गुपचुप शादी रचा ली है। उन्होंने पिछले दिनों ही सोशल मीडिया पर अपनी और पति फहद की शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अनाउंसमेंट की। जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, एक्ट्रेस ने स्पेशल मैरिज एक्टर की तरह 16 जनवरी को अपनी शादी रजिस्टर करा ली थी। खबर ये भी है कि मार्च में दोनों धूमधाम से शादी करेंगे। इस बीच स्वरा (Swara Bhaskar Pregnant) की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है। जिसे लेकर कहा जा रहा है कि वह शादी से ही पहले प्रेग्नेंट हैं।