लेना होगा लाइसेंस:
रिपोर्ट के अनुसार वीडियो एल्ब्म में कंपनी के गानों के इस्तेमाल पर टी सीरीज ने सख्ती बरतते हुए पंजाब, हरियाणा, झारखंड, गुजरात सहित कई राज्यों के 100 से ज्यादा फोटोग्राफर्स के खिलाफ मामले दर्ज कराए है। साथ ही हरियाणा के करीब 30 दुकानदारों को नोटिस भी थमा दिए हैं। कंपनी का कहना है कि अगर इनको टी सीरीज के गानों का इस्तेमाल करना है तो लाइसेंस लेना होगा।