अक्षय कुमार और टिविंकल खान की लव स्टोरी पहली नजर वाली है। दोनों पहली बार फिल्मफेयर मैगजीन के लिए एक शूट के दौरान मिले थे। यहां दोनों को पहली नजर वाला प्यार और अच्छी दोस्ती हुई। अक्षय कुमार से शादी के लिए ट्विंकल ने कहा था, अगर फिल्म ‘मेला' फ्लॉप होती है तो, वे उनसे शादी करेंगी और अगर नहीं होती है तो नहीं। लेकिन अक्षय की तकदीर ने साथ दिया और मेला फ्लॉप हो गई। इसके बाद 7 जनवरी, 2001 में अक्षय और ट्विंकल ने शादी कर ली।