Tiger 3 Box Office Collection Day 49: सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' को 49 दिन हो गए हैं, फिल्म की कमाई अब भी चर्चाओं में है। यह फिल्म दिन-ब-दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। शाहरुख खान की 'डंकी' और प्रभास की 'सालार' जैसी बड़ी फिल्मों के बीच कछुए की चाल चलते हुए तगड़ा कलेक्शन कर रही है। सलमान खान की फिल्म पहले करोड़ों में कमाई कर रही थी, लेकिन अब यह लाखों में कमा रही है। 'टाइगर 3' ने अपने 49वें दिन का कलेक्शन जारी किया है, चलिए जानते हैं फिल्म ने 49वें दिन कितनी कमाई की है।