14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Vicky Kaushal Katrina Kaif reception : इस दिन होगी कैटरीना विक्की की रिसेप्शन, मेहमानों को करवाना होगा RTPCR-Test

Vicky Kaushal Katrina Kaif reception : बॉलीवुड की फ़ेमस अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ और एक्टर विक्की कौशल की शादी हो गई है।अब उनकी शादी के बाद उनकी रिसेप्शन की ख़बरें आ रही हैं। उनकी रिसेप्शन में आने वाले सभी सेलिब्रिटीज़ को RT-PCR टेस्ट करवाना होगा। कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल की होने वाली है ग्रैंड रिसेप्शन।

1 minute read
Google source verification
katrina_kaif_vicky_kausal_reception.jpg

Vicky Kaushal Katrina Kaif wedding reception: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ की शादी हो गयी है। अब ये ख़ूबसूरत कपल्स अपने रिसेप्शन की तैयारियों में लगे हैं। हालाँकि दोनों ने हनीमून से भी वापसी कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिसेप्शन में B टाउन के कई बड़े सैलाब शामिल होने वाले हैं। शादी की तरह रिसेप्शन में भी कोरोना वायरस को देखते हुए सभी मेहमानों को करोना गाइडलाइंस का पालन करना होगा। कैटरीना और विक्की की शादी काफ़ी धूमधाम से हुई थी। उसी प्रकार इनका रिसेप्शन भी काफ़ी शानदार तरीक़े से किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ 20 दिसंबर 2021 को मुंबई की जे डब्ल्यू मैरियट में शानदार तरीक़े से रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। सूत्रों की मानें तो विक्की और कैटरीना ने रिसेप्शन के लिए सलमान ख़ान, शाहरुख़ ख़ान, आमिर ख़ान, रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन को इनविटेशन भेज दिया है। ताकि वह बिज़ी सेलेब्स अपना वक़्त निकाल सके। क्रिसमस का त्योहार के आने से पहले ये सेलेब्स रिसेप्शन पार्टी करना चाहते हैं।

Omicron के ख़तरे के बावजूद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ़ की रिसेप्शन हो रहा है। ऐसे में कैटरीना और विक्की के रिसेप्शन में कोरोना महामारी से बचने के सारे नियमों का पालन किया जाएगा। गेस्ट को आरटीपीसीआर टेस्ट करवाना होगा और अपनी निगेटिव रिपोर्ट भी लानी होगी। बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के किसी भी मेहमान को आने की अनुमति नहीं होगी। हालाँकि कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल ने अपनी शादी को काफ़ी प्राइवेट तरीक़े से किया। लेकिन कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल ने अपने सोशल हैंडल से अपनी वेडिंग की फोटोज अपने फ़ैन्स के साथ शेयर किया ।जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ काफ़ी ख़ुश दिख रहे थे. इसके अलावा दोनों ने अपनी शादी की कई सारी तस्वीरें जैसे कि हल्दी संगीत प्री वेडिंग फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया.

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग