3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए इस फिल्म में ललित मोदी का किरदार निभा सकते हैं विवेक ओबेरॉय

गौरतलब है कि विवेक जल्द ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी-2' से इस साल के अंत में बतौर निर्माता शुरुआत करने जा रहे हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

balram singh

•

Updated: 23 Sep 2016, 6:51 PM IST

vivek oberoi

vivek oberoi

अभिनेता विवेक ओबेरॉय का कहना है कि उनकी अगली फिल्म 'पावर प्ले' इंडियन प्रीमियर लीग पर आधारित होगी, इसमें इस खेल से जुड़े पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा। विवेक ने बताया, फिलहाल हम एक्सेल इंटरटेनमेंट निर्मित एक रोमांचक परियोजना की शूटिंग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 'पावर प्ले' पर्दे के पीछे घटित कांड, रैकेट और भी कई बातों को उजागर करने वाली होगी। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टो के मुताबिक विवेक 12 हिस्सों की वेब सीरीज में आईपीएल के पहले चेयरमैन व कमीश्नर ललित मोदी के किरदार में नजर आएंगे।

विवेक ने आगे बताया कि वे जल्द ही यशराज फिल्म्स की फिल्म 'बैंक चोर' में दिखाई देंगे। यह फिल्म अगले साल मार्च में प्रदर्शित होगी। फिल्म को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। उन्होंनेग बताया कि उन्हें फिल्म 'कृष 4' के लिए भी साइन किया गया है।

गौरतलब है कि विवेक जल्द ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'कंपनी-2' से इस साल के अंत में बतौर निर्माता शुरुआत करने जा रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन