30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘वजीर’ का गाना तू मेरे पास हुआ रिलीज, देखें वीडियो

बॉलीवुड के ऑलराउंडर कलाकर फरहान अख्तर और महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'वजीर' का गाना 'तू मेरे पास' रिलीज किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Nidhi Sharma

•

Updated: 13 Dec 2015, 2:26 AM IST

बॉलीवुड के ऑलराउंडर कलाकर फरहान अख्तर और महानायक अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म 'वजीर' का गाना 'तू मेरे पास' रिलीज किया गया है। यह गाना अदिति राव हैदरी और फरहान पर फिल्माया गया है।


इससे पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जो एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ था। फिल्म में जॉन अब्राहम, नील नितिन मुकेश और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी भी मुख्य किरदार में हैं।


फरहान और जॉन कमांडो अधिकारियों के रूप में नजर आएंगे। बिग बी तेज दिमाग के साथ एक शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं।


डायरेक्टर बिजॉय नांबियार की डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म अगले साल 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

देखें गाना: