बता दें कि गैर सरकारी संगठन वाइल्डलेंस इको फाउंडेशन एनजीओ (Wildlance Eco Foundation NGO) ने रवीना टंडन का समर्थन किया है। एनजीओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा है कि 'वाहन का टाइगर के करीब होना वास्तव में खामियों से भरा है, जिप्सी एक अधिकृत गाइड और ड्राइवर की ओर से तय सड़कों पर चलती हैं। टाइगर आजाद रूप से चलता है और एक प्रशिक्षित ड्राइवर बाघ की आचानक से की गई प्रतिक्रिया पर अपना रिएक्शन नहीं दे सकता है, जो उसे उत्तेजित करता है। वहीं एनजीओ के इस ट्वीट को एक्ट्रेस रवीना टंडन ने रीट्वीट किया है और थैंक्यू बोला है।