10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भंडारे का लड्डू खाने से वृद्धा की हुई मौत, 20 बच्चे बीमार

श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू खाने से एक वृद्धा की मौत हो गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Updated: 23 Jun 2018, 11:50 AM IST

Food poisoning

Food poisoning

एटा। श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू खाने से एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि 20 बच्चे बीमार हो गए। बीमार बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत में थोड़ा सुधार होने के बाद सभी को फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर टंकी पर चढ़ गये युवक, पुलिस के छूटे पसीने

यहां का है मामला
अलीगंज थाना नयागांव क्षेत्र के गांव बिथरा में 18 जून को श्रीमद्भागवत कथा के समापन के दौरान हुए भंडारे में लड्डू बनवाए गए थे। शुक्रवार को ग्रामीण धूमधाम से कलश विसर्जन करने कंपिल स्थित गंगा घाट पर गए थे। वहां से लौटते समय बच्चों और ग्रामीणों को भूख लगी तो भागवत के भंडारे में बने लड्डू खा लिए। बासी लड्डू खाने के बाद बच्चों को पेट में दर्द की शिकायत होने लगी। वहीं वृद्धा सुरजा देवी (70) पत्नी कल्याण सिंह की मौत हो गई। धीरे-धीरे विसर्जन को गए गांव के करीब 20 बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी। ग्रामीणों ने आनन फानन में बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से डाक्टरों ने उपचार के बाद इन्हें फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें - अक्टूबर 2018 में मिलेगा अब गंगाजल, विधायक ने बताया क्या है तैयारी

फूड प्वाइजनिंग का हुआ शिकार
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की मानें तो भागवत कथा के बासी लड्डूओं को खाने की वजह से बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई, जिससे ये बच्चे बीमार हो गए। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों की हालत सही नहीं थी, जिसके चलते उन्हें उपचार के फर्रुखाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने बच्चों की हालत नाजुक बताई है।

ये भी पढ़ें - साढ़े तीन माह लगातार ऑस्ट्रेलिया में होगा हिंदी भाषा व साहित्य का प्रचार-प्रसार

ये भी पढ़ें - घर के पास खुली शराब की दुकान, तो आक्रोशित महिलाओं ने खोल दिया मोर्चा, और फिर...