20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Big Breaking: एटा में बड़ा हादसा, ट्रक से टकराने के बाद कार में लगी आग, पांच लोग जिंदा जले

एटा के थाना बागवाला क्षेत्र में हिम्मतपुर गांव के पास हुआ हादसाकार सवार सभी लोग दिल्ली से वापस आ रहे थे अपने पैतृक गांव
less than 1 minute read
Google source verification

एटा

•

image

Dhirendra yadav

•

Nov 23, 2019

etah.jpg

एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। थाना बागवाला क्षेत्र में ट्रक से टकराने के बाद कार में आग लग गई। कार को आग की लपटों ने इस कदर घेरा, कि उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। कार में पांच लोग जिंदा जल गए। वहीं किसी तरह कार से बाहर निकली युवती की हालत गंभीर है, उसे उपचार के लिए आगरा रैफर किया गया है।

यहां हुआ हादसा
ये हादसा थाना बागवाला क्षेत्र के हिम्मतपुर स्थित ईंट भट्टे के पास हुआ। बताया गया है कि शनिवार तड़के रिट्ज कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी, कि तुरंत ही कार में आग लग गई। कार के अंदर फंसे लाेग आग में घिर चुके थे। उनकी चीखें सुनकर भट्टे पर काम कर रहे श्रमिक मौके की ओर दौड़ पड़े। तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जब तक बचाव कार्य किया जाता, तब तक आग ने कार को बुरी तरह अपने आगोश में ले लिया था।

जिंदा जले
कार सवार लोग छटपटाते रहे। जब तक मदद हो पाती, तब तक पांच लोगों की मृत्‍यु हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त नयागांव क्षेत्र के ग्राम तमरौरा निवासी 35 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में की है। बताया गया है कि सुनील के साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे शामिल हैं। मृतक पांचवेंं व्यक्ति की अभी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे में गंभीर रूप से घायल मृतक सुनील की बेटी वर्षा को आगरा रेफर किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

एटा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग