13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एटा
बेटे के दाखिले के लिए बाहर गया था परिवार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हाहाकार मच गया…
Play video

बेटे के दाखिले के लिए बाहर गया था परिवार, तभी हुआ कुछ ऐसा कि हाहाकार मच गया…

एटा के अलीगंज का मामला। बेटे के एडमीशन के लिए बाहर गया था परिवार, तभी चोरों ने मकान को अपना निशाना बना लिया।

Google source verification

एटा

image

suchita mishra

Jul 30, 2018

एटा। जनपद में चोरी की घटनायें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के चतुर्भुज नगर का है जहां अज्ञात चोरों ने एक मकान के ताले चटकाकर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया है। इसमें 50 हजार की नगदी सहित लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात को चोर चुराकर कर ले गए है। फ़िलहाल पुलिस ने पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ये पूरा मामला
बताया जा रहा है कि गृह स्वामी राजेश सक्सेना अपने बेटे का एडमिशन कराने के लिए परिवार समेत गए थे, तभी रात में चोरों ने मौका पाकर मकान के ताले तोड़कर धावा बोल दिया। इस बीच घर में रखी दो अलमारियों के लॉक तोड़कर करीब पचास हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए और फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब गृहस्वामी का भतीजे ने देर रात उधर से गुजरते हुए गेट खुला देखा। जब वो घर में गया तो देखा कि सामान खुला पड़ा था और अलमारी लॉक टूटा था। उसके बाद उसे मकान के मालिक को सूचना दी। फिलहाल पीड़ित मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश कर रही है।