13 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एटा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोग बारिश के एक झोके से भाग खड़े होते हैं, लेकिन एटा के लोगों के साहस को सम्मान
Play video

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोग बारिश के एक झोके से भाग खड़े होते हैं, लेकिन एटा के लोगों के साहस को सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर एटा पहुंचे।
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Jul 22, 2018

एटा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर एटा पहुंचे। उनके आगमन से पूर्व एटा में बारिश हुई, इसके बावजूद कार्यक्रम पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। मुख्यमंत्री सैनिक पड़ाव मैदान में बनाए गए मंच पर थोड़ी देरी से पहुंचे, लेकिन उनके कार्यक्रम में पहुंचते ही मैदान जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एटा के लोगों के उस साहस का सम्मान करते हैं, जिसके चलते इतनी तेज बारिश में भी लोग यहां खड़े रहे।उन्होंने कहा कि लोग तो जरा सी बारिश के झोके में भाग खड़े होते हैं।

एटा की विशिष्ट पहचान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एटा की एक अपनी विशिष्ट पहचान है। और ये विशिष्ट पहचान घुगरू और घंटे। और इस विशिष्ट पहचान के लिए सरकार ने वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट और तीव्रता के साथ आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ और एटा के पास कुशल नेतृत्व रहा है। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की विरासत को राजवीर सिंह राजू भैया संभाल रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एटा के लिए 283 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया।