
मकान का लिंटर गिरने से पिता समेत दो बच्चे मलवे में दबे
एटा। शनिवार सुबह एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। यहां गांव नगला दली में अचानक एक मकान का लिंटर गिर गया। मलवे के नीचे दो बच्चे और उनके पिता दब गए। तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ एक पालतू मवेशी व एक वाहन भी मलवे में दब गया। घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है। लोगों का अनुमान है कि लगातार बारिश के चलते ये हादसा हुआ है।
ये है मामला
संतोष कुमार पुत्र साहब सिंह गांव नगला दली में रहते हैं। शनिवार सुबह लगभग छह बजे अचानक उनके मकान का लिंटर गिर गया। मलवे के नीचे संतोष कुमार और उनके दो बच्चे, पालतू पशु और एक गाड़ी दब गई। अचानक तेज चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य में जुट गए। पुलिस ने पहुंचकर घायलों को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां से उन्हें अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
Published on:
28 Sept 2019 11:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
