नहीं होने दंगे अवैध कब्जाः पुलिस क्षेत्राधिकारी
इस पूरे मामले में सीओ सदर वरुण कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व कब्रिस्तान पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया था।इसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद दबंग वहां से फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम को भूमि के पैमाइश के लिए लगा दिया गया है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वही कब्रिस्तान पर कब्जा कर रहे आरोपियों के खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गई है। राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।